अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन के बिहार प्रदेश की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी की हुई बैठक

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना 31 जुलाई : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन के बिहार प्रदेश की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन राजेन्द्र नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन में किया गया| बिहार प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा लोहिया ने बैठक की अध्यक्षता की|

पटना मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष नीना मोटानी ने बताया कि हमारी समिति  के आतिथ्य में इस बैठक का आयोजन किया गया| इस बैठक में पूरे बिहार के 16 समितियों से जुड़ी 70 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया|

प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा लोहिया ने महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनमे आत्मविश्वास जगाने के लिए प्रेरित किया| इसके साथ ही नेत्रदान एवं अंगदान करने के लिए जागरूक किया। सभी शाखाओं से आयी हुई सदस्यों के द्वारा किए गये कार्यों के प्रतिवेदन से अवगत होने के बाद पुष्पा लोहिया ने महिलाओं को समाज कल्याण के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के प्रति प्रतिबद्ध कराया|

मुख्य अतिथि के रूप में शरीक अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा किरण टिबड़ेवाल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला| उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। इसलिए बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि बच्चें शिक्षित और मानसिक रूप से विकसित हो सके|

  निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति महिलाओं को जागरूक किया| वही प्रांतीय सचिव सरिता सर्राफ ने प्रदेश में समिति द्वारा नेत्रदान, अंगदान, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर किये गए कार्यों का लेखा जोखा सभी सदस्यों से साझा किया|
 

पटना शाखा अध्यक्ष सुमिता छावछरिया ने मंच संचालन किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुषमा गुटगुटिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा टिबड़ेवाल, रानी शाह, शोभा खेतान, केसरी अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, रेणु वार्ष्णेव, उर्मिला संथालिया, किरण केडिया, सरला छाबड़ा, गुंजन अग्रवाल सहित समिति से जुड़ी अन्य कई महिलाओं ने अपना अहम योगदान दिया|

 


Create Account



Log In Your Account