बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| इस्तीफे से पहले येदियुरप्पा ने विधानसभा में भावुक भाषण दिया| येदियुरप्पा ने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक किसानों और कर्नाटक की जनता के लिए काम करते रहेंगे| इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस की आलोचना भी की| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कर्नाटक की जनता को धन्यवाद दिया| उन्होंने कहा कि यह घटना बीजेपी के लिए सबक है| बीजेपी भी शाम 6 बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है| इससे पहले कांग्रेस के दो लापता विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल विधानसभा पहुंच गए हैं| वे दोनों बेंगलुरु के एक होटल में मिले|

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर केजी बोपैया की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जेडीएस-कांग्रेस की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया| कोर्ट ने कहा कि बोपैया का पक्ष सुने बिना कोर्ट उन्हें हटा नहीं सकता है| शक्ति परीक्षण के दौरान कर्नाटक विधानसभा में शांति बनाए रखने के लिए 200 से ज्यादा मार्शलों की तैनाती की गई है| इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट के बाद शाम पांच बजे समारोह का ऐलान किया था| येदियुरप्पा ने कहा था कि रविवार को वह सीएम के तौर पर अहम फैसले करने वाले हैं


Create Account



Log In Your Account