विजय माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक; हैकर्स ने प्रॉपर्टी, बैंक और पासवर्ड की जानकारी दी

रिपोर्ट: ramesh pandey

नई दिल्ली. विजय माल्या के ट्विटर अकाउंट हैक करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को उनके अकाउंट से कई पर्सनल जानकारी दी गई। हैकर ग्रुप ने कुछ लिंक देकर दावा किया कि इनसे माल्या की प्राइवेट प्रॉपर्टी, बिजनेस, पासपोर्ट की जानकारी ली जा सकती है। बता दें कि यह वही ग्रुप है, जिसने कुछ दिन पहले राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक किया था। उधर, विजय माल्या ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। माल्या ने हैकर ग्रुप से कहा कि मैं तुम्हें खोज लूंगा... - विजय माल्या ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया- \"मेरा अकाउंट लीजियन नाम के हैकर्स ने हैक किया है। वह मेरे नाम से ट्वीट कर रहा है। इसे इग्नोर कीजिए।\" - \"इस ग्रुप ने मेरा ईमेल अकाउंट हैक किया और मुझे ब्लैकमेल किया।\" - हैकर्स ने माल्या के विदेशी एड्रेस और फोन नंबर देकर दावा किया है कि वो माल्या के हैं। इसके अलावा कई और जानकारी दी गई हैं। # इस ग्रुप ने कब और कितने ट्वीट किए? -इस ग्रुप ने शुक्रवार को माल्या के अकाउंट से 10 से ज्यादा ट्वीट किए। - हैकर्स ने माल्या के अकाउंट से ट्वीट किया, “हम इस जालसाज और अपराधी के बारे में आपको अगले कुछ हफ्तों में और जानकारी देंगे”। # भारत से फरार हैं माल्या - विजय माल्या पर कई बैंकों के करीब नौ हजार करोड़ रुपये बकाया है। माल्या 3 मार्च को देश छोड़कर ब्रिटेन चले गए। - माल्या राज्यसभा के सांसद थे। विदेश जाने से एक दिन पहले तक वो संसद की कार्यवाही में शामिल हुए थे। - ब्रिटेन फरार होने के बाद उन्हें संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। दो अलग-अलग कोर्ट ने माल्या को कर्ज ने चुकाने के मामले में भगोड़ा घोषित किया है। # इसी ग्रुप ने किया था राहुल और कांग्रेस पार्टी का अकाउंट हैक - लीजन नाम के हैकर्स ग्रुप ने 1 दिसंबर को राहुल गांधी का वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट हैक किया और लगातार ट्वीट्स किए थे। - शुरुआती 40 मिनट में कम से कम 10 आपत्तिजनक ट्वीट देखे गए। उनके ऑफिशियल अकाउंट के नाम ‘ऑफिस ऑफ राहुल गांधी’ का नाम बदलकर ‘ऑफिस ऑफ रिटार्ड गांधी’ कर दिया गया। - कांग्रेस की ओर से इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस सायबर सेल में की गई।


Create Account



Log In Your Account