47 हजार सरकारी वेकेंसी, योग्यता को वरीयता

रिपोर्ट: sabhar

हरियाणा में जल्द ही 47 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भर्ती का पैमाना विधायकों या मंत्रियों की लिस्ट नहीं, बल्कि योग्यता रहेगी। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में कानूनी प्रक्रिया अपनाने के साथ-साथ पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाएगी। खट्टर ने बताया कि पिछली सरकार के गलत फैसलों के कारण भर्तियों में की गई गड़बड़ी की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पटवारियों को नियुक्ति दे दी गई है और जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति की जांच चल रही है तथा जांच में सही पाए जाने वाले अभ्यार्थियों के साथ पूरा न्याय किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि 47 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सरकार के 300 दिन पूरा होने के बाद हलका में बेरोजगारी और समस्या का नामो-निशान नहीं रहेगा। हलका में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और 31 मार्च तक विकास कार्यों पर 16 करोड़ रुपए का बजट भी खर्च किया जाएगा। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को शाहाबाद हलका के गांव धुराला, छोटी सलपानी खुर्द, सलपानी कलां, नगला, सुलखनी, भोखर माजरा आदि गांवों में जन सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था से पुलिस कर्मचारियों की कटौती कर एक दिन में ही पांच करोड़ रुपए खर्च में कटौती करने का काम कि


Create Account



Log In Your Account