CM नीतीश शीतला मंदिर और पटनदेवी में पूजा अर्चना कर प्रदेश में अमन-चैन और समृद्धि कायम रहने की कामना की

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना 17 अक्टूबर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रा पर्व की महाअष्टमी के दिन अगमकुआँ स्थित शीतला माता मंदिर जाकर माँ शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री ने माँ शीतला देवी, माँ  बड़ी पटनदेवी एवं माँ छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।  

देवी माता के दर्शन के पश्चात नीतीश कुमार ने मालसलामी स्थित घाट स्टेशन पहुंचकर स्टेशन का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि घाट स्टेशन को समाप्त कर गंगा पथ से लिंक किया जायेगा। घाट स्टेशन से कंगन घाट तक सीधा सम्पर्क स्थापित करने हेतु निर्देश दिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गाँधी मैदान पटना में दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले रावणवध की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महासप्तमी  के दिन दुर्गा पूजा समिति खाजपुरा, श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति शेखपुरा, दुर्गा आश्रम तथा डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की| मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की| देवी दर्शन एवं पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं| मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र के दौर में सप्तमी के दिन मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं| उन्होंने आयोजन समितियों को विशेष तौर पर बधाई देते कहा कि आपस में प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द्र का भाव रखना चाहिए| हम सभी को इस पर्व को भाईचारा के साथ मनाना चाहिए| 


Create Account



Log In Your Account