पदम् विभूषण एवं पद्मश्री डॉ नरेश त्रेहान ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर दिए टिप्स

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

पटना : रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या ने वर्चुअल मीटिंग में पदम् विभूषण एवं पद्मश्री डॉ नरेश त्रेहान को आमंत्रित किया।  उन्होंने कोरोना काल मे स्वास्थ्य को  कैसे तंदरुस्त रखा जाए, पर प्रकाश डाला।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ त्रेहान ने बताया कि कोरोना काल में हृदय को स्वस्थ रखने सबसे जरूरी है। हम सभी कुछ समय के लिए सांस रोक सकते हैं लेकिन हृदय की धड़कन को नही रोक सकते। अगर आपका ह्रदय स्वस्थ है तो आपको कोरोना  होने पर रिकवरी की संभावना ज्यादा है। कम से कम 40 मिनट तेजी से चलना ( morning walk) 50 से ज्यादा उम्र वालों के लिए हृदय को स्वस्थ रखने बहुत कारगर होता है। एक चम्मच कम  यानी अगर आप अपने रोजाना भोजन में एक चम्मच चीनी, नमक और तेल या घी को कम कर लें तो आपको हर्ट अटैक,  ब्लड प्रेसर, डायबिटीज, मोटापा कैंसर आदि बीमारियों से बच सकते हैं।

रोटरी चाणक्य के अध्यक्ष आशीष बंका एवं डॉ श्रवण कुमार ने कहा कि क्लब हर क्षेत्र में महारत प्राप्त व्यक्तियों को समाज की भलाई के लिए लोगों को आमंत्रित करता रहेगा| कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर कमल सांघवी मुख्य अतिथि के रूप में जबकि बिहार एवं झारखंड के मंडलाध्यक्ष राजन गंडोत्रा विशेष अतिथि थे|
क्लब के सचिव संदीप चौधरी एवं कोषाध्यक्ष अभिषेख लोहिया ने बताया कि 500 से ज्यादा लोगो ने ज़ूम पर इस कार्यकर्म में भाग लिया।

मुख्य रूप से उपस्थित थे डॉ प्रगति सिन्हा, बिनोद तोदी, विवेक कुमार, इंसान जैन, संजीव मुनका, नम्रता नाथ, डॉ मनोज कुमार, डर विनीत त्रिवेदी, सुनील सराफ, नितिन कृष्णा, मुकेश अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता, अर्चना जैन,अभिषेक अपूर्व, तृषा बंका, चितन जैन , मोनी त्रिपाठी निखिल नटराज आदि।


Create Account



Log In Your Account