देश के 47 लाख 70 हजार 563 कोरोना संक्रमितों में से 37 लाख 13 हजार 623 हुए स्वस्थ

रिपोर्ट: शिलनिधि

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि प्रतिदिन नियमित रूप से योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अपनी क्षमता के अनुसार सुबह/शाम पैदल चलें| covid19india.org के मुताबिक अभी देश में कुल संक्रमितों की संख्या 47 लाख 70 हजार 563 हो गई है। अभी 9 लाख 77 हजार 499 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। शनिवार को 94 हजार 406 मरीज मिले थे। अब तक 78 हजार 770 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 लाख 13 हजार 623 लोग ठीक हो चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, शनिवार को देश में 10 लाख 71 हजार 702 सैंपल की जांच की गई। वहीं, अब तक 5 करोड़ 62 लाख 60 हजार 928 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

मध्यप्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और विगत 43 दिन में 852 मौतें हुई हैं। शनिवार को प्रदेश में 37 मौतें हुईं, जो 6 महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। वही राजस्थान राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख को पार कर गई। लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें 82 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस सिर्फ17 हजार के करीब हैं। इनमें से 9652 संक्रमित प्रवासी राजस्थानी हैं, जो कि विदेशों से राजस्थान पहुंचे थे।

बिहार की बात करें तो यहाँ कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 90%हो गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य 1 लाख 5 हजार 930 कोरोना सैंपल की जांच हुई इनमें से1421 नए संक्रमित मिले। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। 24 घंटे के अंदर यहां 22 हजार 84 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 10 लाख 37 हजार 765 हो गई है हालांकि इनमें 7 लाख 28 हजार 512 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 79 हजार 768 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 29 हजार 115 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश में अब तक 3 लाख 5 हजार 831 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 33 हजार 527 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 4,349 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव राज्य में रिकवरी रेट 76.35% हो गया है, जबकि मौत की दर 1.42% है। अब तक 73 लाख 58 हजार 471 लोगों की जांच हो चुकी है।

 


Create Account



Log In Your Account