कोरोना संक्रमण के मामले में अब दुनिया का चौथा प्रभावित देश बना भारत

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

देश भर में कोरोना का कहर लगातार जारी है| भारत में कोरोना वायरस के नए मामले अब हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में करीब 11 हजार नए मामले सामने आए हैं और करीब 400 लोगों की मौत हुई है| देश में कुल कोरोना वायरस केस की संख्या तीन लाख के पास पहुंच गई है और इसी के साथ भारत अब दुनिया में कोरोना वायरस से प्रभावित चौथा देश बन गया है|

दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित देश अमेरिका है, उसके बाद ब्राजील, रूस और अब भारत का नंबर आया है| कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में भारत ने यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुँच गया है| कोविड-19 के मामले में पहले स्थान पर  अमेरिका (20 लाख केस), दूसरा ब्राजील (8 लाख केस), तीसरे स्थान पर रूस (5 लाख केस) के बाद चौथे स्थान पर भारत (2|97 लाख केस) है|

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में जहाँ कोरोना संक्रमण के 10,956 नए मामले सामने आए हैं वही 396 लोगों की मौत हो गई है| भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 2,97,535 है जबकि 1,41,842 एक्टिव मामले हैं| अबतक कोविड-19 के 1,47,195 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं| 8,498 व्यक्तियों की मौत हुई है जो कोरोना संक्रमित थें|

पिछले करीब एक हफ्ते में भारत में रोज दस हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन पिछले 24 घंटे में ये सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं| दुनिया में अब जिन देशों में रोज सबसे अधिक नए केस सामने आ रहे हैं, उनमें भारत भी शामिल है और तीसरे नंबर पर है| अमेरिका में रोज करीब 20 हजार, ब्राजील में करीब 15 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं| तो वहीं तीसरे नंबर पर भारत है जहां पर 10 हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं|


Create Account



Log In Your Account