लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद, तीन चीनी भी मारे गए

रिपोर्ट: सौरभ पाठक

शंख्नाद: लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। इनमें सेना के एक अफसर भी शामिल हैं। सेना ने कहा है कि दोनों ओर के सैनिक हताहत हुए हैं। सेना ने कोई संख्या तो नहीं बताई है लेकिन सैन्य सूत्रों के मुताबिक चीन के तीन सैनिक मारे गए हैं। यह घटना सोमवार रात को हुई है। दोनों ओर से पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। 1975 के बाद यह पहली बार है जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की शहादत हुई हो। 

पिछले करीब डेढ़ महीने से भारत और चीन सैनिकों के बीच लद्दाख में तनातनी चल रही है। भारत की ओर से सड़क निर्माण का काम किए जाने पर आपत्ति जताते हुए बड़ी संख्या में चीनी सैनिक यहां आ गए थे। दोनों देशों में बातचीत चल रही थी। दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने की खबरें आ रही थीं और माना जा रहा था कि जल्द ही यह तनाव खत्म हो जाएगा।

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव और बढ़ता दिखाई दे रहा है। गलवन घाटी में पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना का एक अफसर और दो सिपाही शहीद हो गए। दोनों सेना के सीनियर अधिकारी स्थिति को शांत करने के लिए बैठक कर रहे हैं।भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी है।

चीन ने भारत पर सीमा पार करने का आरोप लगाया

चीन ने भारत पर सीमा पार करने और उसके सैनिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। रायटर्स ने जब चीन के विदेश मंत्रालय से दोनों सेनाओं के बीच झड़प को लेकर सवाल किया तो उसने भारत से एकतरफा कार्रवाई से बचने को कहा, ताकि समस्या और न बढ़े। 

महीने की शुरुआत से ही माहौल तनावपूर्ण 

बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले महीने की शुरुआत से ही लद्दाख बॉर्डर के पास माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ था। मई महीने के शुरुआत में चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई एलएसी को पार कर लिया था। चीनी सैनिकों ने पेंगोंग झील, गलवान घाटी के पास आकर अपने तंबू गाढ़ लिए थे। खबरों के मुताबिक, यहां पर करीब पांच हजार सैनिकों को तैनात किया गया था, इसके अलावा सैन्य सामान भी इकट्ठा किया गया था।


Create Account



Log In Your Account