अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ एवं महिला मंडल से जुड़े लोगों ने खूब उड़ाए गुलाल

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

पटना : अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा कंकड़बाग स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह सह फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में शामिल गायत्री परिवार की महिला मंडल से जुडी महिलायें, स्थानीय लोग एवं युवतियों ने खूब गुलाल उड़ायें और एक-दूसरे को गले लगाकर रंगों का त्यौहार होली की बधाइयां दी| महिलाओं ने फागुनी गीतों पर जमकर नृत्य किया। फूलों की होली भी खेली गई। दरअसल प्रत्येक शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की महिला मंडल से जुड़ी सत्या सिंह, सरस्वती ऋतंभरा, प्रियंका कुमारी जैसी महिलायें कंकड़बाग के इस  गायत्री मंदिर में लड़कियों को शाम चार से पाँच बजे तक नई दिशा प्रदान करती हैं ताकि उनका आत्मविश्वास एवं आत्मबल मजबूत हो सके|

गौरतलब है कि भारत में होली का त्यौहारोत्सव सभी के जीवन मे बहुत सारी खुशियॉ और रंग भरता है, लोगों के जीवन को रंगीन बनाने के कारण इसे आमतौर पर 'रंग महोत्सव' कहा गया है। यह लोगो के बीच एकता और प्यार लाता है। इसे "प्यार का त्यौहार" भी कहा जाता है। यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक हिंदू त्यौहार है, जो प्राचीन समय से पुरानी पीढियों द्वारा मनाया जाता रहा है और प्रत्येक वर्ष नयी पीढी द्वारा इसका अनुकरण किया जा रहा है।

पत्रकारों से बात करते हुए सोशल वर्कर एवं मोटिवेटर सत्या सिंह ने कहा कि यह एक प्यार और रंगो का त्यौहार है जो प्रत्येक वर्ष हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा आनन्द और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह मन को तरोताज़ा करने का त्यौहार है,जो न केवल मन को तरोताजा करता है बल्कि रिश्तों को भी करता है। यह ऐसा त्यौहार है जिसे लोग अपने परिवार के सदस्यो और रिश्तेदारों के साथ प्यार और स्नेह वितरित करके मनातें हैं जो उनके रिश्तों को भी मजबूती प्रदान करता हैं।

सत्या सिंह ने कहा कि फागोत्सव में शामिल हुए लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी| महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का आह्वान किया।

इस फागोत्सव में सरस्वती ऋतंभरा एवं प्रियंका कुमारी जैसी समाज के लिए विशेष पहल करने वाली महिलाओं सहित अन्य कई गणमान्य लोग, युवतियां, गायत्री परिवार से जुड़े लोग शामिल थें|

 


Create Account



Log In Your Account