बिहार में 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना : आम आदमी पार्टी ने बिहार में तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। किशनगंज से अलीमुद्दीन अंसारी, सीतामढ़ी से डॉ रघुनाथ कुमार एवं भागलपुर से ई. सतेन्द्र कुमार को टिकट दिया गया है। पार्टी के बिहार प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

किशनगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 'आप' प्रत्याशी होंगे अलीमुद्दीन अंसारी

64 वर्षीय अलीमुद्दीन अंसारी एक मध्यम वर्गीय परिवार में पले बढ़े हैं। 12वीं पास अंसारी मज़दूर ट्रेड यूनियन से जुड़ कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहे हैं। आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही वे पार्टी से जुड़े रहे है।

सीतामढ़ी लोकसभा से डॉ रघुनाथ कुमार

46 वर्षीय डॉ रघुनाथ कुमार पेशे से चिकित्सक (हड्डी रोग विशेषज्ञ) है। 2014 में पार्टी से जुड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहे है।

भागलपुर लोकसभा से ई० सतेंद्र कुमार 

47 वर्षीय ई० सत्येन्द्र  कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ-साथ एक सफल व्यवसायी भी हैं। ई० सतेंद्र कुमार के दादा रामजनम महतो 1952 से 1962 तक कहलगांव से विधायक रहे है। 

पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने कहा कि अन्य लोकसभा सीटों पर गहन विचार विमर्श चल रहा है। जल्द ही चरणबद्ध तरीके से अन्य सीटों की घोषणा की जाएगी। साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी बिहार में एक महत्वपूर्ण राजनैतिक शक्ति के रूप में बिहार में भी उभरेगी ।

 

 


Create Account



Log In Your Account