सत्य, अहिंसा और विश्वबंधुता के जरिये ही देश का होगा भला : देवेन्द्र प्रसाद यादव

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना : बिहार सपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन किया गया| पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस जयंती समारोह में मौजूद पार्टी नेताओं ने दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी| गौरतलब है कि महात्मा गाँधी की 150 वी जयंती के मौके पर देश भर में बापू के विचारों एवं संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| इसी कड़ी में सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शरीक पार्टी समर्थकों ने महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री को याद कर उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया|

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि आज बापू के सपनों का भारत बनाने की आवश्यकता है। सत्य, अहिंसा और विश्वबंधुता जैसे विचारों से ही समाज और देश का भला संभव है| दुनिया के कई देशों ने इस तथ्य को कबूल कर लिया है। यही कारण है कि आज भी सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आंदोलन का मार्ग लोगों ने अपनाकर लोकतांत्रिक देशों में अपने हकों के लिए अवाज बुलंद करने में जुटे हैं| देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि अपने देश भारत में ‘‘आजादी का सबूत-गाँव हमारा हो मजबूत’’ यही आजादी की रोशनी का पैमाना बना हुआ है। भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का यह उद्घोष ‘‘जय जवान-जय किसान’’ की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। ऐसे दोनों महापुरूषों के विचारों एवं उनके बताये मार्गों को अंगीकार कर ही बेहतर भारत बनाने की संकल्पना साकार हो सकती है।

श्री यादव ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि आज की ‘‘राजनीति’’ ‘राज’ के लिए हो रही हैं। ‘नीति’ और ‘नियत’ राजनीति से नदारत होती जा रही है। ऐसे में अपने महान राष्ट्रीय नेता द्वय के बताये रास्ते पर चलकर ही आजादी की रोशनी गाँवों तक पहुँचायी जा सकती है और राजनीति से जो ‘नीति और नियत’ नदारत होती जा रही है, वह पुर्नस्थापित हो सकती है तथा राजनीति पटरी पर आ सकती है। इन दोनों नेताओं से सबक लेकर इस सच्ची देशभक्ति का संकल्प से ही राष्ट्र को सबल समृद्ध बनाया जा सकता हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व सपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामधनी सिंह, प्रदेश महासचिव श्रीभगवान प्रभाकर, प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह, युथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चन्द्र (पिन्टू सिंह), राम अयोध्या सिंह, मुलायम सिंह युथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर यादव, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी सिंह, समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष कमलवास राजभर, राकेश यादव, अमरजीत सिंह, अमरेश, प्रेम कुमार, अजय कुमार, अर्जुन सिंह, कमलेश यादव सहित पार्टी के अन्य नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थें|

                                                                         

 


Create Account



Log In Your Account