दुनिया भर में रही क्रिसमस की धूम

रिपोर्ट: साभारः

वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के संदेश के साथ गुरुवार को दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के अलावा यूरोपीय देशों में भी ईसा मसीह के जन्मदिन पर लोगों ने जमकर खुशियां मनाईं। सेंटा क्लॉज ने करोड़ों बच्चों को बांटे उपहार उत्तरी ध्रुव के अपने गांव से बुधवार शाम 4.30 बजे सेंटा क्लॉज दुनिया भर के बच्चों को उपहार बांटने की काल्पनिक यात्रा पर निकले। दरअसल, अमेरिका और कनाडा की सेना बच्चों की खुशी के लिए नोराडट्रैकसेंटा नाम की वेबसाइट के जरिये इस एनीमेटेड यात्रा को दिखाती है। 1950 से चली आ रही इस परंपरा में दिखाया जाता है कि अमेरिका और कनाडा के लड़ाकू विमान सेंटा के विमान की पहरेदारी कर रहे हैं और सेंटा दुनिया भर के बच्चों को उपहार बांट रहे हैं। 16 लाख से ज्यादा ने फेसबुक पर इस यात्रा को लाइक किया 20 लाख से ज्यादा ने नोरैडसेंटा डॉट ऑर्ग को देखा अंतरिक्ष में भी मना क्रिसमस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने भी क्रिसमस के मौके पर धरती पर शुभकामनाएं भेजीं। स्पेस स्टेशन के कमांडर बैरी विल्मोर और फ्लाइट इंजीनियर टेरी वटर््स ने चार यात्रियों के साथ तैरते हुए क्रिसमस ट्री के बीच जश्न मनाया। नासा ने यूट्यूब पर इसका वीडियो अपलोड किया है। अल्पसंख्यकों पर अत्याचार से दुखी दिखे पोप वेटिकन सिटी। क्रिसमस के मौके पर वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स चौक में अपने संबोधन में पोप फ्रांसिस ने इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों द्वारा अल्पसंख्यक ईसाइयों, यजीदियों पर ढाए गए अत्याचारों पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं को मिले इन कष्टों ने क्रिसमस के आनंद को फीका किया है।


Create Account



Log In Your Account