मानुषी का पाक मीडिया को जवाब, मिस वर्ल्ड जीतने के लिए खूबसूरत दिल जरूरी

रिपोर्ट: साभार

मुंबई. मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने कहा है कि मिस वर्ल्ड जीतने के लिए खूबसूरत दिल भी जरूरी है। दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया में ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की लड़कियां ज्यादा खूबसूरत हैं लेकिन वो बुर्के में रहती हैं, इसलिए उनकी खूबसूरती का लोगों को पता नहीं लग पाता। मिस वर्ल्ड 2017 क्राउन जीतने के बाद मुंबई में मानुषी ने पहली बार मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। उन्हीं में से एक सवाल पाकिस्तान मीडिया से भी जुड़ा था। इस पर उन्होंने खूबसूरत दिल होने की बात कही।

 

 

मानुषी से Q&A

Q. ब्यूटी विथ मिशन के पीछे क्या वजह है?
A. मैंने देखा है कि हमारे देश में सफाई को लेकर ज्यादा जागरुकता नहीं है। बचपन में मैंने देखा कि मेरे घर पर काम करने वाली नौकरानी को बच्चा ना होने की वजह से तीन शादियां करनी पड़ीं। हमारे देश में सैनेटरी पैड्स को लेकर भी अवेयरनेस नहीं है। इसलिए मैंने ब्यूटी विथ मिशन को चुना।

Q. क्या आपने रीता फारिया और आमिर खान से बात की।
A. मैं रीता और आमिर से अब तक बात नहीं कर पाई हूं। रीता देश की पहली मिस वर्ल्ड थीं। मैंने उन्हें एक बार ईमेल किया था लेकिन अब तक उसका जवाब मुझे नहीं मिल पाया है। उम्मीद है डबलिन में उनसे मुलाकात होगी।

Q. आपको मिस वर्ल्ड बनने के बाद क्या महसूस होता है? क्या भारतीय महिलाओं के हालात बदलेंगे?
A. भारतीय महिलाओं के तौर पर हमारे सामने हमेशा चैलेंज होते हैं और हम जहां तक मुमकिन होता है, इन्हें फेस करते हैं। मुझे लगता है कि कुछ सवालों के जवाब खोजना होगा। हम सभी किताबों की तरह हैं। लेकिन हमारे अंदर की कहानियां हमें अलग बनाती हैं। मैंने एक साल का ब्रेक लिया था। लेकिन अब मैं अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करना चाहती हूं। मेरे लिए कोई एक पल सबसे चैलेंजिंग मोमेंट नहीं था। मेरे साथ कई कंटेस्टेंट्स इस कॉन्टेस्ट के लिए चीन गई थीं। हम सभी के लिए वहां जाकर कॉम्पीट करना चैलेंजिंग था।

Q. मिस वर्ल्ड बनते ही PAK में डिबेट शुरू हो गई। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी लड़कियां ज्यादा खूबसूरत हैं लेकिन बुर्के की वजह से उनकी ब्यूटी लोगों के सामने नहीं आ पाती?

A. ये बाहरी नहीं आंतरिक सुंदरता का मामला है। मिस वर्ल्ड में तो सब लड़कियां बेहद सुंदर थीं। कभी अपने सपनों को खत्म ना करें। मेरे पैरेंट्स ने हमेशा मेरा साथ दिया। इसलिए शायद मुझे अपने सपने साकार करने की आजादी मिली। मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में ये मायने नहीं रखता कि आप किस देश से हैं या आपका चेहरा कितना खूबसूरत है। वहां ये देखा जाता है कि आपका मन और आपका दिल कितना खूबसूरत है।

Q. आप किस तरह की फिल्में देखना पसंद करती हैं? आपके फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस कौन हैं? सबसे खूबसूरत कौन लगता है?
A. मैं फिल्में ज्यादा नहीं देखती लेकिन किताबें पढ़ने का शौक बहुत है। मेरी नजर में तो सारे एक्टर्स खूबसूरत हैं, इसलिए किसी एक का नाम लेना नाइंसाफी होगी। आमिर खान की फिल्म में काम करना चाहती हूं। इसकी वजह ये है कि उनकी हर फिल्म में कोई ना कोई मैसेज जरूर होता है। प्रियंका चोपड़ा मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। हालांकि, ये भी साफ कर देना चाहूंगी कि अभी बॉलीवुड मेरे दिमाग में नहीं है।

Q. जिम्मेदारियों के लिए कितनी तैयार हैं?
A. मुझ पर जिम्मेदारियों का कोई प्रेशर नहीं है। इसकी वजह ये है कि मुझे चैंलेज लेना अच्छा लगता है।

Q. मिस वर्ल्ड के दौरान आपने बॉलीवुड की थीम क्यों चुनी?
A. मैं बॉलीवुड के जरिए भारत का कल्चर दिखाना चाहती थी। क्योंकि, हमारे बॉलीवुड की पहुंच पूरी दुनिया में है। इसलिए मिस वर्ल्ड के दौरान नगाड़ा डांस चुना। इसके लिए गरबा सीखा। मैं दुनिया को भारत दिखाना चाहती थी। मैं देश की आभारी हूं। क्योंकि मुझे तहे दिल से वेलकम किया गया।

Q. हरियाणा सरकार के बारे में क्या कहेंगी?
A. मैं हरियाणा सरकार की शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मुझे बहुत सम्मान दिया और एक ऑफिस भी। मैं ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाना चाहूंगी।

Q. आगे क्या करना चाहती हैं?
A. मानुषी ने मेन्स्ट्रूअल हाइजीन का कैम्पेन चलाने के लिए 20 गांव गोद लिए हैं। इस बार में मानुषी ने कहा- जब मैं मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी, तब अहसास हुआ कि गांवों में इसे लेकर मेन्स्ट्रूअल हाइजीन और सैनेटरी नैपकिन्स की अवेलेबिलिटी को लेकर अवेयरनेस लाने की जरूरत है। मैं इसी कैम्पेन को आगे बढ़ाना चाहती हूं।

Q. एक्टिंग के बारे में क्या प्लान है?
A. जब मैं मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने जा रही थी तो मेरे पिता ने कहा था कि डॉक्टर असल में एक्टर होता है। पेशेंट की हालात कितनी भी नाजुक हो, आपको इस तरह पेश आना होता है कि


Create Account



Log In Your Account