विराट-अनुष्का की शादी की खबरों पर प्रवक्ता ने किया बड़ा खुलासा: कहा खबर पूरी तरह अफवाह

रिपोर्ट: साभार

मुंबई।भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल, अनुष्का के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि ये खबर आग की तरह फैल गई थी कि दोनों जल्द ही 11 से 13 दिसंबर के बीच इटली में शादी के बंधन में बंधने वाला है, जिसके बाद प्रवक्ता ने इस खबर का खंडन किया।

अनुष्का के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'शादी की अफवाहों में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। एक अखबार ने खबर छापी थी कि दोनों इटली में शादी कर सकते हैं। कोहली के श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में आराम दिए जाने के बाद अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। 

बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों पहली मुलाकात एक टीवी कमर्शियल के शूट के दौरान हुई थी। दोनों की रिलेशनशिप कई बार मीडिया की हेडलाइन बनी है। साल 2015 में दोनों के अलग होने की खबरें भी आई थीं। 

विराट और अनुष्का को कई बार साथ में देखा गया है। हाल ही में दोनों को क्रिकेटर जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था। पार्टी में कई जानी-मानी हस्तियां थी, लेकिन विराट और अनुष्का कुछ ज्यादा लाइडलाइट में नजर आए और इसकी वजह से दोनों का डांस। पार्टी में पहुंचे विराट और अनुष्का ने अपने डांस से पार्टी में चार चांद लगा दिए। इससे पहले भी युवराज की रिसेप्शन पार्टी में कोहली अपने डांस को लेकर खूब चर्चा में रहे थे। उसके बाद एक बार फिर अपने डांस के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। जहीर, सागरिका और अनुष्का के साथ विराट कभी साड़ी गली आया करो, और जुम्मा-चुम्मा जैसे गानों पर ठुमके लगाते नजर आए। 

खबर थी की

- मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि विराट गुरुवार यानी 7 दिसंबर को इटली के लिए रवाना हो सकते हैं। वे यहां शादी की तैयारी के चलते जल्दी पहुंचेंगे।

- जानकारी के मुताबिक इटली के मिलान शहर में दोनों की शादी होगी। इनकी फैमिली ने वेडिंग वेन्यू भी बुक कर लिया है।

- यह शादी पूरी तरह से प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे।

- कपल के क्लोज फ्रेंड्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी का रिसेप्शन 21 दिसंबर को मुंबई में हो सकता है।

- बता दें कि दोनों 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी पहली मुलाकात एक विज्ञापन शूटिंग के दौरान हुई थी।


Create Account



Log In Your Account