मुंबई-पठानकोट हमलों के दोषियों को सजा दे PAK: मोदी-आबे का ज्वाइंट स्टेटमेंट

रिपोर्ट: रमेश पाण्डेय

अहमदाबाद/गांधीनगर. नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने गुरुवार को ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया। इसमें दोनों प्रधानमंत्रियों ने पठानकोट हमलों का जिक्र किया। स्टेटमेंट में कहा गया कि पाकिस्तान 2008 के मुंबई अटैक और 2016 के पठानकोट के दोषियों को सजा दे। मोदी ने स्पीच की शुरुआत जापानी और शिंजो आबे ने हिंदी में की। इस बाइलेटरल टॉक में डिफेंस, ट्रांसपोर्ट समेत कई सेक्टर में करार हुए। इससे पहले दोनों लीडर्स ने साबरमती स्टेडियम ग्राउंड में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत की। मोदी और आबे दांडी कुटीर भी देखने गए। अलकायदा, लश्कर के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे... - शिंजो आबे और मोदी ने ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा कि वे 5th जापान-इंडिया टेररिज्म कंस्लटेशन के आयोजन की तरफ देख रहे हैं।

दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाएंगे। अलकायदा, ISIS, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर और उनसे जुड़े संगठनों के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। - दोनों देशों ने बैलेस्टिक मिसाइल प्रोग्राम और न्यूक्लियर वेपन डेवलप करने की नॉर्थ कोरिया की लगातार कोशिशों की भी निंदा की। मोदी का ज्वाइंट स्टेटमेंट, 5 प्वाइंट - नरेंद्र मोदी ने अपनी स्पीच की शुरुआत जापानी भाषा में की। उन्होंने कहा, "कोनीचीवा (गुड आफ्टरनून)। मैं शिंजो आबे का स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि शिंजो आबे का भारत में स्वागत करने का अवसर मिला है। आबे और मैं कई बार अंतराराष्ट्रीय सम्मेलनों में मिले हैं। भारत में उनका स्वागत मेरे लिए विशेष हर्ष का विषय है।" 2) हाईस्पीड ट्रेन भविष्य की लाइफ लाइन - मोदी ने कहा, "कल शाम साबरमती आश्रम गए और आज दांडी कुटीर गए और बहुत विस्तार से महात्मा गांधी के जीवन को समझने का प्रयास किया।

हमने जापान के सहयोग से बनाए जा रहे मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया। ये बड़ा कदम है। ये हाई स्पीड रेल की शुरुआत नहीं है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस रेल टेक्नोलॉजी को नए भारत की लाइफ लाइन के तौर पर देखता हूं।" 3) जापान का निवेश 80% बढ़ा - "हमारी स्पेशल स्ट्रेटजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप का दायरा बढ़ा है। जापान यात्रा के समय परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग के लिए समझौता किया था। इसके लिए जापान के जनमानस, सांसद और प्रधानमंत्री आबे शाम का आभार प्रकट करता हूं। क्लीन एनर्जी और क्लाइमेट चेंज के लिए इस समझौते ने नया अध्याय जोड़ा है। 2016-17 में भारत में जापान ने 4.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 3000 करोड़ का निवेश किया है। जापान का निवेश 80% बढ़ा है। जापान भारत में तीसरा बड़ा निवेशक बना है।

भारत के आर्थिक विकास और सुनहरे कल के लिए जापान में आशावादी माहौल है।' 4) पसंदीदा फूड मंगा सकेंगे जापानी लोग - मोदी ने कहा, "आने वाले समय में भारत में रहने वाले जापानी लोगों की संख्या भी बढ़ेगी। हमने जापान के नागरिकों के लिए वीजा और अराइवल की सुविधा दे रखी है और अब हम इंडिया पोस्ट और जापान पोस्ट के सहयोग से कूल बॉक्स सर्विस शुरू करेंगें। इससे भारत में रह रहे जापानी लोग अपना पसंदीदा भोजन मंगा सकते हैं। 5) भारत में रेस्टोरेंट खोलें जापानी, फायदा होगा - "मेरा जापानी समुदाय से अनुरोध है कि वे भारत में जापानी रेस्टोरेंट खोलें। आज भारत बदलाव की राह पर चल रहा है। बिजनेस, स्किल इंडिया, टैक्स रिफॉर्म, मेक इन इंडिया के जरिए भारत ट्रांसफार्म हो रहा है। जापान के लिए ये बड़ा मौका है। मुझे खुशी है कि जापान की कई कंपनियां हमारी सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों से जुड़ी हैं।

आज शाम हमारी मीटिंग में इसके लाभ देखने को मिलेगा।" भारत-जापान-अमेरिका में सहयोग बढ़ेगा- शिंजो आबे - शिजों आबे ने अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में नमस्ते से की और उन्होंने स्पीच खत्म होने पर धन्यवाद कहा। - आबे ने कहा, "मैं गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भारत और नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। भारत-जापान-अमेरिका ने ज्वाइंट मारीटाइम एक्सरसाइज की। ये एक्सरसाइज ट्रम्प और मोदी के मजबूत रिश्तों के आधार पर शुरू हुई है। इसे आगे भी किया जाएगा। भारत-जापान-US के बीच मारीटाइम कोऑपरेशन बढ़ाया जाएगा।" गुरुवार को क्या-क्या हुआ 1) बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन - जापान के पीएम शिंजो आबे और नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां के साबरमती स्टेडियम ग्राउंड में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखी। इस मौके पर मोदी ने इस प्रोजेक्ट के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन लेने का गुजराती तरीका बताया। उन्होंने बताया कि जापान ने 88 हजार करोड़ का लोन सिर्फ 0.1% ब्याज दर पर दिया है।

अगली बार बुलेट ट्रेन से आऊंगा- आबे - इनॉगरेशन के मौके पर शिंजो आबे ने कहा, "मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी एक वैश्विक नेता हैं। दो साल पहले उन्होंने बुलेट ट्रेन और न्यू इंडिया का फैसला लिया। मैंने और जापानी कंपनियों ने उनके सपने को पूरा करने के लिए प्रतिज्ञा ली है। अगली बार यहां बुलेट ट्रेन से ही आऊंगा।" बता दें कि 1.20 लाख करोड़ का ये प्रोजेक्ट 2022 तक पूरा हो जाएगा। इस ट्रेन के चलने से मुंबई-अहमदाबाद के बीच 500 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे में तय की जा सकेगी।" 2) दांडी कुटीर पहुंचे मोदी-आबे - नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे गांधीनगर में दांडी कुटीर भी पहुंचे। ये एक म्यूजियम है, जिसमें महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े पहलुओं को संजोया गया है। मोदी ने आबे के साथ गांधी के जीवन के बारे में भी बातें कीं।

इनका जिक्र दोनों प्रधानमंत्रियों ने अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में भी किया। 3) इंडिया-जापान में एग्रीमेंट हुए - दोनों देशों के बीच अकेडमिक, स्पोर्ट्स, एडवांस्ड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रिसर्च प्रमोशन, मारीटाइम कोऑपरेशन जैसे एरियाज में अहम एग्रीमेंट साइन किए गए। 4) दोनों पीएम ने ज्वाइंट स्टेटमेंट दिया - नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे ने गांधीनगर में ज्वाइंट स्टेटमेंट दिया। इसमें दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की बात कही। इसके अलावा लश्कर, हिज्बुल जैसे संगठनों के खिलाफ लड़ाई की बात कही।


Create Account



Log In Your Account