हाथ का साथ देने के लिए 6 जनवरी को कांग्रेस में शामिल होंगे मौलाना मुख्तार अली

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना/अररिया : 2019 में लोकसभा और 2020 में होनेवाले बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियां अधिक से अधिक लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है| इसके लिए सदस्यता अभियान से लेकर अन्य कई प्रकार की रणनीति राजनैतिक दलों द्वारा तैयार की गयी है| चुनावी मौसम में सियासी सिचुएशन और देश के मूड को देखते हुए एक तरफ राजनेता अपनी सीट सुनिश्चित करने की जुगत में तेजी से दल और गठबंधन बदलने की जद्दोजहद में जुटे है तो वही राजनीति में अपना दमखम दिखाने को लेकर बड़े पैमाने पर आमलोग भी अपनी रूचि के अनुसार राजनैतिक दलों का दामन थाम रहे हैं|

 इस कड़ी में 6 जनवरी को अपने हजारों समर्थकों के साथ मौलाना मुख्तार अली कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे| अररिया जिले के नरपतगंज (घुरना बाजार) में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा स्वयं मौलाना मुख्तार अली को कांग्रेस पार्टी में विधिवत रूप से शामिल करेंगे|

गौरतलब है कि मौलाना मुख्तार अली विगत दो दशक से आयुर्वेद चिकित्सा एवं तंत्र-मंत्र के माध्यम से लोगों की खिदमत निःस्वार्थ भाव से करते रहे हैं| मौलाना मुख्तार अली ने कहा कि देश के अंदर अनेक राजनैतिक पार्टियां है लेकिन कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर धर्म, संप्रदाय को साथ लेकर आगे बढ़ते हुए राष्ट्र को तरक्की के राह पर आगे बढ़ा सकती है| उन्होंने कहा कि आज देश की बागडोर जिन लोगों के हाथ में है उनकी रणनीति हमेशा से सिर्फ एक समुदाय विशेष को बढ़ावा देने की रही है| ऐसी सांप्रदायिक ताकतों से देश को निजात दिलाने के लिए धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखनेवाले हर एक आदमी को 2019 के लोकसभा चुनाव में एकजुट होना होगा|


Create Account



Log In Your Account