उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ही बिहार में बने जनसंख्या नियंत्रण कानून : उपेन्द्र सहनी

रिपोर्ट: सिद्धार्थ मिश्रा

पटना : राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश के सरकार ने जिस प्रकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बना रहा है, यह एक साहसिक और सराहनीय कदम है| उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ही बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून बननी चाहिए| राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग करती है कि बिहार मे जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए|

उपेन्द्र सहनी ने कहा कि विश्व की पूरी आबादी का हमारे देश में 20% जनसंख्या है जबकि जमीन का हमारे पास 2 परसेंट ही हिस्सा है| यही कारण है कि सभी आदमी को सरकारी संसाधन नहीं मिल पाता है| अगर जनसंख्या पर रोक नहीं लगा तो बिहार में स्थिति बहुत भयावह होगा और बिहार में अल्पसंख्यक बहुसंख्यक बन जाएंगे| बहुसंख्यक अल्पसंख्यक बन जाएंगे| उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से कुछ नहीं होगा तो आपको बिहार में  पूर्ण शराबबंदी कानून क्यों लानी पड़ी| समय की यह मांग है कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्रताशीघ्र लाया जाए|

इस मौके पर पार्टी के मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानिकचंद साहनी, श्रवण पासवान, दुखद पासवान, रामेश्वर पासवान, संजीत चौहान इत्यादि लोग उपस्थित थे


Create Account



Log In Your Account