2022 में न साइकिल न हाथी यूपी की जनता चुनेगी असली देशी पार्टी को अपना साथी : ललन यादव

रिपोर्ट: शिलनिधि

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा को कड़ी चुनौती देने के लिए असली देशी पार्टी ने बनाई रणनीति
पूरे दमखम के साथ यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुकी है "असली देशी पार्टी"

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव में भले ही छह महीने का वक्त शेष हो लेकिन सियासी पारा अभी से गर्म हो रहा है, हर सियासी पार्टी अपनी कमर कस रही है| जिसमें यूपी में मजबूत पकड़ रखने वाले राजनीतिक दलों के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी सियासी पार्टियां दमखम के साथ तैयारी कर रही हैं| इस बार के यूपी विधानसभा के चुनावी दंगल में पूरे दमखम के साथ “असली देशी पार्टी” ने भी दो-दो हाथ करने का निर्णय लिया है जो सपा-बसपा जैसे दलों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है| इसको लेकर एडीपी ने यूपी के चुनावी विसाद पर अपने मोहरे बिछानी शुरू कर दी है|

असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर असली देशी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश में लगातार जनसंपर्क करने के साथ-साथ अन्य दलों के विक्षुब्ध स्थानीय नेताओं से मुलाक़ात कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यक्रमों एवं सम्मेलनों के जरिए सर्वसमाज को जोड़ने की मुहिम भी पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर शुरू की जाएगी| इस रणनीति से पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है| इसका तात्कालिक असर दिख रहा है| ललन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का खोखला दावा करनेवाले लोगों की कार्यशैली उत्तर प्रदेश की जनता देख चुकी है| अब यूपी के लोगों को एक नये विकल्प की तलाश है जो वाकई उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश ही नहीं बल्कि सर्वोत्तम प्रदेश बना सके| इसके लिए असली देशी पार्टी कमर कस चुकी है और समाजवाद का ढोंग रचाकर यूपी की भोली-भाली जनता को अब तक गुमराह करनेवाले नेताओं एवं उनकी पार्टियों को जनता के आशीर्वाद से सबक सिखाएगी| इस डिजिटल युग में साइकिल और हाथी बीते जमाने की बात हो गई है| अब लोग साइकिल और हाथी की नही बल्कि हवाई सफर कर रहे हैं| 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 2017 में निर्वाचित वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो रहा है और 18वीं विधानसभा का चुनाव वर्ष 2022 में प्रस्तावित है जो संभवतः फरवरी से मार्च में आयोजित किया जाएगा। यह देश में सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है| साल 1989 के बाद से यूपी की सत्ता पर अलग-अलग कार्यकाल में SP, BSP और BJP का कब्जा रहा है| साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को केवल 7 सीटें मिली थीं| 
श्री यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी सीट बचाने में नाकाम मुकेश सहनी चोर दरवाजे से मंत्री बने है| मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के पास न संगठन है और न ही कार्यकर्ता| वीआईपी वन मैन आर्मी मात्र है जो यूपी में फूलन देवी के सहारे राजनीति चमकाने के लिए जोर आजमाइश करने में जुटी हुई है| उन्होंने कहा कि फूलन देवी के बहाने मुकेश सहनी का सियासी मकसद सिर्फ निषाद वोट बैंक की राजनीति करना है जो कभी कामयाब नहीं होगा| बिहार की जनता द्वारा नकारे जाने के कारण मंत्री रहने के बाद भी नीतीश सरकार में मुकेश सहनी का कोई वजूद नही है| सिर्फ सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे हुए हैं| पार्टी प्रतिनिधियों द्वारा किये जा रहे
जनसंपर्क ने यह तय कर दिया है कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सिर्फ और सिर्फ असली देशी पार्टी का ही जादू चलेगा| उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और असली देशी पार्टी को नये विकल्प के रूप में अपना वोट रूपी आशीर्वाद देने के लिए अभी से ही मन बना बैठी है| ललन यादव ने कहा कि इस बार यूपी विधानसभा के चुनाव में सबका खोखला दावा पड़ेगा फीका और अपार जनसमर्थन से असली देशी पार्टी का चलेगा सिक्का|

ललन यादव ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा को कड़ी चुनौती देने के लिए असली देशी पार्टी ने रणनीति बना ली है| एडीपी पूरे दमखम के साथ यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुकी है "असली देशी पार्टी"| उन्होंने कहा कि 2022 में न साइकिल न हाथी यूपी की जनता चुनेगी "असली देशी पार्टी" को ही अपना साथी|


Create Account



Log In Your Account