समय की मांग है जाति आधारित जनगणना, शीघ्र कराए केन्द्र सरकार : देवेन्द्र प्रसाद यादव

रिपोर्ट: सिद्धार्थ मिश्रा

पटना : समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक की राज्य कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक ‘क्रान्ति दिवस’ 9 अगस्त 2021 को पार्टी के राज्य कार्यालय-90, कौटिल्या नगर, राजा बाजार पटना स्थित सभागार में प्रदेश अध्यक्ष मो. औसाफ लड्डन जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह एस.जे.डी.डी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज देश की राजनीति सक्रमण काल से गुजर रहा है। एक तरफ देश भर के कृषकों पर ‘नया कृषि कानून’ लादा जा रहा है जबकि यह नया कृषि कानून देश के किसानों, खेतिहर-मजदूरों व आमजनों के लिये डेथ-वारंट साबित होगा।

दूसरी तरफ ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1931 में एक ही बार देश में जाति आधरित-जनगणना हुआ था। तब से आज तक जाति आधरित जनगणना नहीं हो पायी है। जबकि जाति आधारित जनगणना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि  ‘पेगासस ’ को जिन देशों ने अंगीकार किया उन देशों में लोकतंत्र और नागरिक आजादी नहीं बच पायी। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित हुए| |
1.    तीनों ‘‘नये कृषि कानून’’ को केन्द्र सरकार शीघ्र वापस लें।
2.    पेगासस की जाँच सुप्रिम कोर्ट के न्यायाधीश वाली कमिटी से कराकर देश को सच्चाई से अवगत कराएँ।
3.    जाति आधरित जनगणना कराने हेतु बिहार विधान सभा और बिहार विधान परिषद में सर्व सम्मति से पारित प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए जाति आधरित जनगणना केन्द्र सरकार शीघ्र करावें।
4.    उत्तर बिहार के दो दर्जन जिलों को बाढ़ के त्रासदी छः माह बाढ़ छः माह सुखाड़ के दंश झेलने से बचाने हेतु बाढ़-सुखाड़ के स्थायी समाधन हेतु पूर्व में भारत-नेपाल वार्ता के अनुपालन हेतु नेपाल भाग में 7 संयुक्त परियोजना कार्यालय स्थापित करने तथा डी.पी.आर. बनाकर नेपाल से निकलने वाली नदीयों के जल अध्ग्रिहण क्षेत्रों में बहुउदेशीय उच्चस्तरीय डैम निर्माण कराने के दिशा में नेपाल सरकार से केन्द्र व राज्य सरकार कुटनीति के तहत वात्र्ता कर शीघ्र साकरात्मक पहल करें।
5.    शहाबाद प्रमण्डल तथा मगध् मण्डल के दर्जनों जिलों के खेतों में पानी पहुँचाने व सुखाड़ से बचाने हेतु स्थाई समाधन के लिए प्रस्तावित कदबन जलाशय का निर्माण कराने के दिशा में शीघ्र साकारात्मक पहल की जाय। यदि उपरोक्त राज्य कार्यकारिणी के प्रस्तावों को केन्द्र सरकार नजर अन्दाज करती है तो बिहार में 23 दिसम्बर 2021 से सजद डी पार्टी द्वारा ‘‘मुद्दा-आधरित आन्दोलन’’ की शुरूआत की जायेगी।

राज्य कार्यकारिणी में भाग लेने वालों में प्रमुख रहे मो. औसाफ लड्डन, रामअयोध्या विद्यार्थी, राम कुमार यादव पूर्व विधयक, संजय ठाकुर, राम सिंह, प्रो. सच्चिदानन्द सिंह, सज्जन मिश्र, श्रीकृष्ण भगवान सिंह, नरेश यादव, संजय ठाकुर, कलेन्द्र सिंह यादव, कृष्णा जी, दिवाकर सिंह, वीरेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, सूरज प्रकाश राम, मो. अरसलान, नरेश यादव, ध्नन्जय कुमार, अनील कुमार सिंह सहित पार्टी के अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी| इस बैठक में क्रान्ति दिवस की महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।    
 


Create Account



Log In Your Account