टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा  ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है| वह देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले एथलीट हैं|  नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं| नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल जीता| नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में ही ये दूरी तय की| नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में ही 87.03 की दूरी तय कर नंबर 1 पर जगह बना ली थी लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले थ्रो में अपना प्रदर्शन और बेहतर किया| नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया| साल 2018 में एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में किया गया। इस एशियाड में नीरज चोपड़ा ने 88.06 मीटर दूर भाला फेंक स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं।

उनकी इस शानदेर जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है और देश में बधाइयों का तांता लगा है| बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई एंव शुभकामनाएं दी हैं| सीएम नीतीश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| उनकि इस जीत पर पूरा देश गौरवान्वित है| मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं|' 

उल्लेखनीय है कि नीरज से पहले अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था| हालांकि, अभिनव ने यह स्वर्ण निशानेबाजी में जीता था| यहां टोक्यो में नीरज ने जो किया है, वह ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत को ओलंपिक में एथलेटिक्स इवेंट्स में कभी कोई पदक नहीं मिला था|


Create Account



Log In Your Account