गरीबों को समर्पित मोदी सरकार, संयुक्त राष्ट्र ने भी माना: राजीव रंजन  

रिपोर्ट: शिलनिधि

केंद्र सरकार को गरीबों के लिए समर्पित बताते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने इस संबंध में तथ्यों को रखा. उन्होंने कहा “ याद करें तो प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है| तब से लेकर आज तक प्रधानमन्त्री जी ने बिना एक दिन भी छुट्टी लिए अपना पूरा समय देश और गरीबों के उत्थान में समर्पित किया हुआ है| यह उनकी नीतियों, योजनाओं और अभियानों का ही असर है कि आज तेजी से देश की गरीबी खत्म हो रही है।

आंकड़ो के मुताबिक पिछले साढ़े चार साल में 5 करोड़ लोग लोग गरीबी रेखा से ऊपर हो गए हैं। अब संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नेंडा एस्पिनोसा ने भी गरीबों के विकास के लिए सरकार की सराहना करते हुए भारत को गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में एक अग्रणी देश बताया है।इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार को नवीकरणीय ऊर्जा, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, गरीबी उन्मूलन का एजेंडा और सतत विकास लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध भी बताया है। यूएन के अध्यक्ष द्वारा मोदी सरकार की यह की गयी प्रशंसा इस बात का सबूत है कि आज केंद्र की योजनाएं धरातल पर सफलता पूर्वक उतर रही है.”

श्री रंजन ने आगे कहा “हाल ही में विश्व की प्रतिष्ठित संस्था ‘ब्रुकिंग्स’ ने भी भारत में गरीबी तेजी से घटने की पुष्टि की है| ब्रुकिंग्स ने अपनी रिपोर्ट ‘रिथिंकिंग ग्लोबल पोवर्टी रिडक्शन इन 2019’ में साफ कहा है भारत में 1.90 डॉलर प्रतिदिन से कम में अपना जीवकोपार्जन करने वाले लोगों की संख्या इस साल के अंत तक पांच करोड़ रह जाने की उम्मीद है, जबकि 2011 में ऐसे लोगों की संख्या लगभग 26.8 करोड़ थी। ब्रुकिंग्स के अनुसार भारत में हर मिनट 44 लोग अत्यंत गरीबी रेखा से बाहर निकल रहे हैं, जिससे 2022 तक तक देश में अत्यंत गरीबों की संख्या महज 3 प्रतिशत रह जाएगी। देश की बढ़ रही यह समृद्धि सरकार की साफ़ नियत सही विकास का प्रतिफल है|


Create Account



Log In Your Account