विकासशील इंसान पार्टी द्वारा पटना में बांटी गई राहत सामग्री

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

पटना : राजधानी पटना में भारी बारिश से आई बाढ़ के बीच विकासशील इंसान पार्टी द्वारा शहर में राहत अभियान चलाया गया| पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया| पार्टी द्वारा राजेन्द्र नगर तथा मलाही पकड़ी सहित शहर के कई हिस्सों में प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाई गई|

पार्टी द्वारा पटना शहर में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच खाने के पैकेट का वितरण किया गया| साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन की रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है| वीआईपी के नेता तथा कार्यकर्ता शहर के विभिन्न हिस्सों में राहत अभियान में सक्रिय हैं| साथ ही बिहार के अन्य जिलों में भी पार्टी द्वारा राहत मुहैया करवाई जा रही है|

इस दौरान आनंद मधुकर पार्टी के पटना जिलाध्यक्ष अर्जुन सहनी, छात्र प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष विकास बॉक्सर सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राहत अभियान चलाया|

 


Create Account



Log In Your Account