चिकित्सक एवं शिक्षाविद समरेन्द्र प्रताप सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना  25 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार संगठन प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में आज दरभंगा निवासी डॉ० समरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकंडों बुद्धिजीवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की| पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नित्यानंद राय ने डॉ0 एस0पी0 सिंह एवं उनके समर्थकों को माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी| गौरतलब है कि एस0पी0 सिंह डीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य के अलावे एल०एन०मिश्रा विश्वद्यालय एवं आर्यभट्ट नॉलेज विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं| डॉ एस0पी0 सिंह के साथ श्रवण कुमार केडिया, प्रोफेसर विनय कुमार सिंह, प्रोफेसर नागेन्द्र कुमार, प्रो0 काशीनाथ मिश्र, डॉ0 आर0 प्रियरंजन सिंह, डॉ0 देवीनारायण सिंह, डॉ0 शशिभूषण कुमार सहित करीब 200 बुद्धिजीवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की| इस अवसर पर 50 युवाओं की टोली एवं अति- पिछड़ा समाज के सैकड़ों लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की|

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने डॉ0 एस0पी0 के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनेवाले लोगों का पार्टी परिवार में स्वागत किया| उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके के लोग निरंतर भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं और आज कई बड़ी हस्तियाँ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई है इससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी|

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ0 समरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है| विगत चार वर्षों के अंदर देश में विकास की नई गाथा मोदी सरकार के द्वारा लिखी गयी है जिससे हर तबके को लाभ पहुँच रहा है| सबका साथ-सबका विकास का नारा सतह पर फलीभूत है| केंद्र की मोदी सरकार हाशिये पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई क्रांतिकारी फैसले लिए है जिसको देखते हुए हमने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है ताकि देश और समाज निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ता रहे|

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, कृषि मंत्री प्रेम कुमार सहित पार्टी के अन्य कई नेता एवं काफी तादाद में डॉ0 एस0पी0 सिंह के समर्थक उपस्थित थें|

 


Create Account



Log In Your Account