पटना एयरपोर्ट पर आप समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहु का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना : आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये शत्रुघ्न साहु एवं मुख्य प्रवक्ता डॉ शशिकांत का पटना एयरपोर्ट पर पार्टी समर्थकों ने भव्य स्वागत किया| काफी तादाद में पटना एयरपोर्ट पर एकत्रित आप नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहु को फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया|

समर्थकों की उमड़ी भीड़ के बीच प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जेपी गोलम्बर पहुँचा जहाँ प्रदेश अध्यक्ष श्री साहु ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात वे गाँधी मैदान स्थित देश की सबसे ऊँची गाँधी प्रतिमा, दारोगा राय पथ स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर, बाबा भीमराव अम्बेदकर एवं महात्मा ज्योतिबा राव फूले की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर महापुरुषों को नमन किया। तत्पश्चात उन्होंने राजधानी के किदवईपुरी स्थित प्रदेश राज्य कार्यालय पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघन साहु ने बिहार के हालात पर चिंता जताई| उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी एवं भ्रष्टाचारी बेलगाम हो गये हैं। बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवायें बेपटरी हो चूकी है। जनता त्राहिमाम है| हर ओर हो रहे लूट, बलात्कार और हत्या से जनता भयाक्रांत है| बावजूद इसके नीतीश कुमार की अंतरात्मा नहीं जग रही है और वह खामोश होकर तमाशबीन बने हुए है| उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य के अन्य राजनीतिक दलों की सड़ी-गली व्यवस्था खत्म करके गरीबों तथा किसानों के पक्ष में संघर्ष करने का काम करेगी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक आगामी 6 अक्टूबर को होगी।

इस अवसर पर नवगठित प्रदेश इकाई बिहार के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, राकेश कुमार, ई0 आर0एन0 सिंह, प्रदेश सचिव श्रीवत्स पुरुषोत्तम, राजकमल पासवान, ई0 उमाशंकर गुप्ता, प्रवक्ता अमर यादव, चंद्रभूषण, महिला शक्ति अध्यक्ष उमा दफ़्तुआर, सीवाईएसएस अध्यक्ष हुमांशु कुमार, पटना जिला कमिटी के विद्याभूषण शर्मा, कृष्ण मुरारी, रंजीत कृष्णा, सुयश ज्योति, सुश्री गुल्फिंसा, आयशा हुसैन, आसमा खान, चौधरी ब्रह्म प्रकाश, विकाश आनंद, शाहान परवेज, सहित हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद थे|

 


Create Account



Log In Your Account