मोदी के खिलाफ बहुत तीखा बोल गए मुलायम

रिपोर्ट: साभारः

नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुलायम सिंह यादव इस बात बहुत ही तीखा बोल गए। आमतौर पर मुलायम इतना तीखा हमला नहीं करते। मुलायम ने यह बयान अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में हुए एक कार्यक्रम में दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व रक्षामंत्री और स्थानीय सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश को पाक से कम, चीन से ज्यादा खतरा है। देश बुरे वक्त से गुजर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने चीन से दोस्ती की थी, लेकिन बाद में चीन ने धोखा दे दिया। इस सदमे को नेहरू बर्दाश्त नहीं कर पाए और इसी के चलते उनकी मौत हुई। चीन भारत की एक लाख वर्ग किमी जमीन हथियाकर बैठा है। इसके बाद भी मोदी चीन से दोस्ती कर रहे हैं। मुलायम बोले, हिम्मत हो तो प्रधानमंत्री अपनी छीनी गई जमीन चीन से वापस मांगें। सपा सुप्रीमो शुक्रवार दोपहर सठियांव चीनी मिल के साथ जिले में विकास संबंधी 19 सौ करोड़ की योजनाओं, परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चुनाव जीतने के बाद पहली बार शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति से जिस समय मोदी हाथ मिला रहे थे, उसी समय चीन ने भारत की सीमा पर कैंप लगा दिया था। इस मुद्दे को मैंने लोकसभा में उठाया। इस पर चीन हटा नहीं, बल्कि हिमालय के पीछे छिप गया।


Create Account



Log In Your Account