8 जुलाई को महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध एवं बलात्कार के खिलाफ महाधरना:- हम

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

पटना 6 जुलाई : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पासवान ने  राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के साथ  दुर्व्यवहार एवं बलात्कार की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी है, जो महिलाओं के लिए चिंता का विषय है| उन्होंने कहा कि वर्तमान बिहार में  महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं| ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन महिलाओं के साथ उत्पीड़न, अत्याचार, हत्या और बलात्कार की घटना न हो| राज्य सरकार की उदासीन रवैये के अपराधियों के मन से कानून का भय खत्म हो गया है और अपराधी लगातार घटना को अंजाम डे रहे हैं|

  अनामिका पासवान ने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न और बलात्कार के विरुद्ध  हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के द्वारा 8 जुलाई 2018 को पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर महाधरना का आयोजन करने जा रही है| इस महाधरना में हजारों  की संख्या में सम्मिलित होकर महिलाएं राज्य सरकार को कुम्भकर्णी निद्रा से जगाने का काम करेगी| 

         इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी समेत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता भी  बड़ी संख्या में भाग लेंगे |


Create Account



Log In Your Account