स्वाइन फ्लू की शिकार हुईं अभिनेत्री सोनम कपूर

रिपोर्ट: साभारः

सोनम कपूर के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। बॉलीवुड की यह युवा अभिनेत्री स्वाइन फ्लू के चपेटे में आ गई हैं। उनको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गौरतलब है कि पूरा देश स्वाइन फ्लू के कहर से घबरा रहा है। बदलते मौसम के साथ ही इस बीमारी ने और भी ज्यादा उग्र रूप ले लिया है। कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मे बॉलीवुड सेलिब्रिटी सोनम भी इस बीमारी से नहीं बच पाईं। सोनम सूरज बड़जात्या की फिल्म राम रतन धन पायो की शूटिंग गोंडल में कर रही हैं और इसी क्षेत्र के आसपास के अस्पताल में उनको भर्ती किया गया है। इससे पहले सोनम के सेट पर बेहोश होने की खबरें भी आई थीं और श्वसन तंत्र में संक्रमण के चलते भी वह अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इस बार सोनम स्वाइन फ्लू का शिकार हो गई हैं। युवा कलाकार फैलती बीमारियों से बच नहीं पा रहे हैं। आपको याद होगा कि जब देश में डेंगू फैला हुआ था तब अभिनेता रणवीर सिंह इसके शिकार हो गए थे। सोनम का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि सोनम जब मुंबई से यहां आईं थीं तो उनको बुखार था। सोनम को स्वाइन फ्लू होने की खबर से बॉलीवुड भी चिंता में आ गया है।


Create Account



Log In Your Account