बिहार के किसानों की धान, गेहूँ, मक्का एवं दलहन फसल की खरीदारी एफ0सी0आई0 के स्तर पर भी हो

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पूर्व केन्द्रीय मंत्री  एवं सांसद पद्मश्री डॉ0 सी0पी0 ठाकुर आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मिलकर बिहार के किसानों की धान, गेहूँ, मक्का एवं दलहन फसल की खरीदारी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के स्तर पर भी किये जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेता डॉ0 ठाकुर ने कहा पूर्व के दिनों में बिहार सरकार तथा भारत सरकार के उपक्रम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा बिहार के किसानो के फसलों की खरीदारी संयुक्त रूप से की जाती थी। लेकिन निकट के दिनों में ऐसी व्यवस्था किसानों के लिये सुनिश्चित नही हो पाई है। मुलाकात के दौरान डॉ0 ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसान के फसलों को उचित मूल्य एवं सही समय पर सरकार द्वारा खरीदारी की जाये।

गौरतलब है कि डॉ0 सी0 पी0 ठाकुर की अध्यक्षता में 2 मई 2018 को भारतीय खाद्य निगम बिहार की राज्य परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई थी। जिसमें राज्य के किसानों को मिलने वाले लाभ से संबंधित विषय पर विस्तृत चर्चा हुई थी। बैठक में सभी सदस्यों की राय बनी कि किसानों के धान, गेहूँ, मक्का तथा दलहन की खरीदारी भारतीय खाद्य निगम के स्तर पर भी की जाये। जिसमें बिहार सरकार का विशेष सहयोग की अपेक्षा की गई। इसी संदर्भ में डॉ0 ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री से मिलकर बिहार के किसानों से जुड़े विषय को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।


Create Account



Log In Your Account