डेथ चैम्बर बनी फैक्ट्री: भीषण अग्निकांड में जलने एवं दम घुटने से हुई 43 लोगों की मौत

रिपोर्ट: रमेश पाण्डेय

राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लगने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई| इस अग्निकांड में बिहार के 29 लोगों की इहलीला समाप्त हो गई। मृतकों में सहरसा और अररिया के नौ, समस्तीपुर के 11, सीतामढ़ी के बोखरा के पांच, मधुबनी, सुपौल और बेगूसराय के 1-1 और मुजफ्फरपुर के दो लोग शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया| मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की| भीषण अगलगी की इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| इनमें 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है| दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री मालिक रेहान और मैनेजर फुरकान को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। ऐसे मामले में दोषी पाए जाने पर 10 साल जेल की सजा हो सकती है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना जताई है। वही श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने श्रमायुक्त धर्मेन्द्र सिंह को दिल्ली भेज दिया। बिहार सरकार के निर्देश पर श्रम संसाधन विभाग के अधिकारीयों ने पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता मुहैया कराने के लिए सभी बिहारी मृतक के परिजनों से सम्पर्क साध रहे हैं। सरकार की घोषणा के अनुरूप सभी मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान बिहार सरकार की ओर से दिया जाएगा। इस अग्निकांड में सहरसा के जिन सात लोगों की जान गई है, उनमें छह शहर से सटे नरियार के रहने वाले थे। जबकि एक व्यक्ति नवहट्टा का था।

दमकल विभाग के अनुसार संकरी गलियों की वजह से रेस्क्यू में देरी होने के कारण एक साथ 40 से ज्यादा लोग काल-कवलित हो गए| घनी आबादी वाले इलाके में स्थित अनाज मंडी की गलियां संकरी हैं। दमकल विभाग के अनुसार संकरी गलियों की वजह से रेस्क्यू के लिए टीम को पहुंचने में देरी हुई। स्कूल बैग, बॉटल बनाए जानेवाले इस फैक्टरी में प्लास्टिक मटेरियल होने की वजह से धुआं ज्यादा हुआ और दम घुटने से लोगों की जान गई।

 

 


Create Account



Log In Your Account