फिलीपींस: प्रेसिडेंट के कहने पर 25 साल में 1000 से ज्यादा मर्डर, चिकन की तरह काटा

रिपोर्ट: ramesh pandey

मनीला.ड्रग्स तस्कर पर बर्बर कार्रवाई करने के लिए क्रिटिसाइज किए जा रहे फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दुतेर्ते के डेथ स्क्वॉड (मौत का दस्ता) में शामिल रहे एडगर माटोबाटो ने जांच समिति को बताया कि दुतेर्ते ने मेयर बनने के लिए अपने 4 राजनीतिक विरोधियों की हत्या करा दी थी। इसमें उनके कॉम्पिटीटर प्रोस्पेरो नोग्राल्स भी थे। माटोबाटो का दावा है कि 1988 से 2013 के बीच में हमने करीब 1 हजार लोगों को ठिकाने लगा दिया। वह इतना क्रूर है कि एक व्यक्ति को तो मगरमच्छ के सामने फिंकवा दिया था। क्या खुलासे किए माटोबाटो ने... - 57 साल के माटोबाटो ने दावा किया कि राष्ट्रपति ने हमारे सामने ज्यूडिशियरी डिपार्टमेंट के इम्प्लॉई को गोलियों से भून दिया था। इसके बाद हमें विरोधियों को चुन-चुन कर मारने के आदेश दिए। - माटोबाटो ने यह भी खुलासा किया कि जब शहर के बड़े गिरजाघर में ब्लास्ट हुआ था, तब मेयर दुतेर्ते ने एक मस्जिद में घुसकर मुस्लिमों को मारने के आदेश दिए थे। - दुतेर्ते ने रेडियो अनाउंसर जून पाला की हत्या का भी ऑर्डर दिया था, क्योंकि वह दुतेर्ते की तानाशाही के खिलाफ कैम्पेन चला रहा था। - दुतेर्ते ने कई विरोधियों को खूंखार जानवरों के सामने फिंकवा दिया। कई विरोधियों को समुद्री मछलियों का निवाला बना दिया। कई को जिंदा ही जलाकर खत्म कर दिया। माटोबाटो पर हत्या के 50 केस - माटोबाटो ने 2009 में सरेंडर कर दिया था। उस पर 50 पुलिसकर्मियों और ड्रग्स तस्करों की हत्या का आरोप है। - उसने कहा, \"हमारा काम रोज अपराधियों, रेपिस्ट्स, चोरों और लुटेरों को मारना था।\" \'ऊजी गन की मैगजीन खाली कर दी थी\' - माटोबाटो ने कहा, 1993 में हम डेथ स्क्वॉड के सदस्य मिशन पर थे। तभी नेशनल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के कानून विभाग का एक एजेंट वहां हमें रोकने आ गया। - उससे झगड़ा हो रहा था। फायरिंग होने लगी थी। तभी तत्कालीन मेयर रोड्रिगो दुतेर्ते वहां आ गए। उन्होंने वहां आते ही दो ऊजी मैगजीन उस एजेंट पर खाली कर दी। उसकी वहीं मौत हो गई। - फिलीपींस ह्यूमन राइट्स कमीशन के पूर्व प्रेसिडेंट सीनेटर लीला दे लीमा ने जांच आयोग को बताया कि माटोबाटो ने जांचकर्ताओं के सामने 2009 में सरेंडर किया था। तब से वह विटनेस सिक्युरिटी रूल्स के तहत रखा गया है। - माटोबाटो की इस जानकारी से पहली बार दुतेर्ते के खिलाफ जघन्य अपराधों का राज उजागर हुआ है। प्रेसिडेंट बनने के 72 दिन के अंदर 3500 हत्याएं, 6.5 लाख कर चुके हैं सरेंडर - प्रेसिडेंट चुनावों के दौरान प्रचार अभियान में दुर्तेते ने कहा था, \"ड्रग्स से जुड़े तुम सभी लोगों, सन ऑफ बिच, मैं तुम सबको मार दूंगा।\" उनके इस वादे ने उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाई। - 30 जून को सत्ता संभालते ही दुतेर्ते ने फिलीपींस नेशनल पुलिस (पीएनपी) को ड्रग्स डीलर्स और कथित ड्रग्स यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई का ऑर्डर दिया था। - हजारों ड्रग माफियाओं को जेल भेजा गया है। 6.5 लाख से ज्यादा ड्रग डीलर्स सरेंडर कर चुके हैं। - अब तक पुलिस ड्रग्स के नाम पर 3500 हत्याएं कर चुकी है। इनमें 1500 लोग पुलिस अभियान में मारे गए हैं। इन्हें न अदालत ले जाया गया, ना कोई सुनवाई हुई, सीधे गोली मार दी गई। - दुतेर्ते ने ड्रग डीलर्स की हत्या करने के लिए आम नागरिकों को भी नकद इनाम और मेडल देने की घोषणा की है। - टाइम मैगजीन ने दुर्तेते को \'द पनिशर\' का नाम दिया, यानी जो सिर्फ सजा देने में यकीन रखता है।


Create Account



Log In Your Account