लड़की ने करोड़पति बुजुर्ग से शादी की; 3 महीने बाद पता चला कि वे उसके दादाजी

रिपोर्ट: ramesh pandey

फ्लोरिडा. अमेरिका में एक लड़की ने अनजाने में अपने दादा से ही शादी कर ली। इसका पता उसे तीन महीने बाद चला, जब वह घर में पड़ा पुराना एल्बम देख रही थी। फोटो में पति के साथ उसके पिता नजर आए तो वह सदमे में आ गई। हालांकि, अब वह खुश है। दादा और पोती एक-दूसरे को तलाक भी देना नहीं चाहते। दरअसल, फ्लोरिडा की 24 साल की लड़की करीब दो साल से 68 साल के एक करोड़पति बुजुर्ग के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। कुछ माह पहले दोनों ने शादी कर ली। फिर वे मियामी में रहने लगे। फोटो देखकर हुई परेशान... - एक दिन पति ने पूछा फोटो एल्बम देखना है। पत्नी ने हां कर दिया। एल्बम में पति की पहली पत्नी से जन्मे बच्चों की तस्वीरें भी थीं, जिनसे वह काफी समय पहले बिछुड़ गया था। - इसी दौरान पत्नी की एक फोटो पर नजर पड़ी। इसमें पति के साथ एक शख्स था। उसने पति से पूछा ये शख्स कौन है? पति ने बताया यह मेरा बड़ा बेटा है। - वह परेशान हो गई। दूसरी तस्वीर देखी। इसमें उसे भरोसा हो गया कि ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि उसके पिता हैं। प्रेग्नेंट होने पर फैमिली ने घर से निकाल दिया था - पत्नी बताती है, \"मैं हाई स्कूल में पढ़ रही थी। एक लड़के से मेरा अफेयर था और मैं प्रेग्नेंट हो गई थी। ये बात मैंने अपने पिता को बताई तो उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया।\'\' - \'\'तभी से मैं अपने बच्चे के साथ जैक्सनविले में अकेले रहने लगी। खुद और बच्चे का खर्च चलाने के लिए एक क्लब में डांसर का काम करती थी।\'\' - \'\'जब एल्बम में मैंने अपने पिता की तस्वीर देखी, तो काफी हताश हो गई। लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि मेरा रिश्ता काफी मजबूत है और हम तलाक नहीं लेंगे।\'\' बुजुर्ग की यह तीसरी शादी, लॉटरी जीतकर बना करोड़पति - पति का कहना है, \"यह मेरी तीसरी शादी है। दूसरी शादी 2009 में आर्थिक तंगी के कारण टूट गई थी। इसके बाद मैं लॉटरी खेलने लगा। दो साल बाद एक दिन बड़ी लॉटरी हाथ लगी और मैं करोड़पति बन गया।\" - \'\'तीसरी पत्नी से मेरी मुलाकात डेटिंग वेबसाइट के जरिए हुई थी। वैसे तो वेबसाइट पर कई लड़कियां मिलीं, लेकिन उनमें मेरी नई दुल्हन मुझे सबसे खास लगी।\" - \'\'मैंने इसकी प्रोफाइल फोटाे देखी तो चेहरा काफी जाना-पहचाना लगा, पर मैं उस वक्त और मिलने के बाद भी यह नहीं जान सका कि वो इतनी फैमिलियर क्यों लग रही थी।\'\' - \'\'कई बार साथ बाहर घूमने भी गया। लेकिन नहीं जान पाया कि वह मेरी पोती ही है।\'\' - \'\'दो शादियां मेरी पहले ही टूट चुकी हैं। अब मैं अपनी तीसरी शादी नहीं ताेड़ना चाहता हूं। मैंने उसे 2015 में न्यू ईयर पर प्रपोज किया था। तब से हम साथ रह रहे हैं।\'\' - \'\'अब हम अपने रिश्ते को नई नजर से देखते हैं। हम काफी खुश हैं। हर कपल अलग और खास होते हैं। हमारा रिश्ता भी काफी अलग और पवित्र है।\'\' हालांकि, इस जोड़े ने अपना नाम नहीं जाहिर किया है।


Create Account



Log In Your Account