पवन वर्मा को सीएम नीतीश ने दिया करारा जबाब, कहा - जेडीयू छोड़ जहां जाना हो जाएं

रिपोर्ट: शिलनिधि

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

पटना : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्र ने नमन किया और उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन गाँधी मैदान के दक्षिणी पूर्वी कोने पर अवस्थित सुभाष पार्क में किया गया, जहाँ राज्यपाल फागू चैहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जयंती समारोह के अवसर पर पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, उद्योग मंत्री श्याम रजक, पूर्व प्रदेष महासचिव नागरिक परिषद अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल फागू चैहान ने संयुक्त सशस्त्र बल की सलामी ली साथ ही एन0सी0सी0 कैडेट एवं स्काउट गाइड के परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

राजकीय जयंती समारोह के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के कामों को याद करने के लिए हमलोग आज के दिन इक्टठा होते हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए जो कुछ किया है, त्याग किया है, बलिदान किया है वे हमेशा सम्मान के साथ स्मरणीय रहेंगे। हम इन्हीं शब्दों के साथ  उनके प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित करते हैं।

मानव श्रृंखला से संबंधित पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता में कितनी जागृति आयी है ये सब आपलोगों को पता चल गया होगा। 19 जनवरी को जोमानव श्रृंखला बनी उसके लिए हमलोगों ने पहले काफी कैंपेन चलाया। जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रति लोगों में जागृति आयी है और पूर्व से ही नशामुक्ति के लिए  और दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ भी अलग-अलग दो बार मानव श्रृंखल बनायी जा चुकी है। इस बार जल-जीवन-हरियाली अभियान के पक्ष में और समाज सुधार के लिए नशामुक्ति के लिए  और दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ यह मानव श्रृंखला बनायी गई। जितनी बड़ी संख्या में इस मानव श्रृंखला में लोग शामिल हुए हैं यह देखने वाली बात है। इसके प्रति मेरे मन में संतोष का भाव है। यह जो अभियान चलाया जा रहा है और जो काम किया जा रहा है इसका लोगों पर असर पड़ा है।इससे निश्चित रुप से हमलोग जल की रक्षा कर सकेंगे, हरियाली को बढ़ावा दे सकेंगे और उससे आने वाली पीढ़ी का जीवन संरक्षित रख सकेंगे। इस अभियान से पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण जो एक खतरनाक स्थिति उत्पन्न होती जा रही है, उससे लोगों को छुटकारा मिलेगा। इसे कभी भी राजनीतिक तौर पर नहीं देखना चाहिए और ना ही विश्लेषण करना चाहिए। यह आमलोगों का अभियान है। 18 हजार किमी से अधिक बनी यह मानव श्रृंखला जिसमें 5 करोड़ 16 लाख लोगों से भी ज्यादा की भागीदारी हुई यह कोई साधारण बात नहीं है। मैं सबलोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपना सम्मान व्यक्त करता हूं। हमारी सबों से यही अपेक्षा है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रति जागृति रखते हुए सबलोग मिलकर साथ चलें और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने का प्रयास करें।

पवन वर्मा से संबंधित पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनका वक्तव्य पार्टी का वक्तव्य नहीं है। वे विद्वान व्यक्ति हैं, मैं उनकी इज्जत करता हूं, भले ही वो हमलोगों की इज्जत न करें। ये उनका अपना निर्णय है, जहां जाना हो वहां वो जाएं, हमको इस पर कोई ऐतराज नहीं है। जनता दल यूनाईटेड को अच्छी तरह समझने की कोशिश कीजिए। कुछ लोगों के बयान से जनता दल यूनाईटेड को मत देखिए। जनता दल यूनाईटेड, जनता के साथ काम करती है। हमलोगों का स्टैंड साफ होता है, किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं होता है। अगर किसी के मन में कोई बात है तो विमर्श करना चाहिए। जरुरी समझें तो पार्टी की बैठक में बातचीत करनी चाहिए और इस तरह का वक्ततव्य देने का कोई मतलब नहीं है। मुझे फिर भी उनके प्रति सम्मान है और इज्जत का भाव है। उन्हें जहां अच्छा लगे वहां जाएं मेरी शुभकामना है।


Create Account



Log In Your Account