जनता को गुमराह करने में विफल साबित होंगे, जंगल राज के युवराज तेजस्वी यादव : नंदिशोर यादव

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : भाजपा नेता व पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रतिरोध यात्रा फ्लॉप होने के बाद अब रोजगार यात्रा पर निकलनेवाले हैं, जनता को गुमराह करने का उनका यह प्रयास भी विफल साबित होगा| ट्विटर पर भाजपा नेता ने लिखा है कि...

(1)  प्रतिरोध यात्रा फ्लाप होने के बाद जंगल राज के युवराज अब रोजगार यात्रा पर निकलने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी पहले यह बताएं कि 15 वर्षों के राजद शासनकाल में कितने लोगों को रोजगार मिला। रोजगार के लिए कितने उद्योग स्थापित किए गए। हां, राजद शासनकाल में अपहरण और नरसंहार का उद्यम जरूर फला-फूला। यात्रा पर निकलने से किसी को रोजगार नहीं मिलता। जनता को गुमराह करने का यह प्रयास भी विफल साबित होगा।

(2)  वह जमाना गया, जब बैलेट बॉक्स से लालू का जिन्न निकलता था। अब ईवीएम का जमाना है। लालटेन की मरियल रोशनी नहीं, एलईडी का उजास है। जंगल राज  गुजरे जमाने की बात हो गई। बिहार में सुशासन है। जंगल राज की याद दिलाकर तेजस्वी राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना चाहते हैं। लेकिन, बिहार में अब लालटेन युग नहीं लौटने वाला। राजद में गुटबाजी जोरों पर है। सभी गुट जिलाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पदों पर काबिज होना चाह रहे हैं। देखते रहिए, तमाशा अभी बाकी है।

 

 


Create Account



Log In Your Account