अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 21 से अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी पटना के आर ब्लॉक स्थित रोटरी भवन में नारी जागरण सह संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया| सोनी कला केंद्र एवं सताक्षी कारवां के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस नारी जागरण सह संगोष्ठी कार्यक्रम में महिलाओं को उनके दायित्वों ,अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति अवेयर किया गया| संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाये गए कदमों के साथ ही बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पूरे बिहार में चल रहे सशक्त अभियान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी|

सोनी कला केंद्र के सचिव सह कोरियोग्राफर धीरज सोनी एवं सताक्षी कारवां के सचिव व मोटिवेटर सत्या सिंह के साथ ही उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  किया| कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने समाज से दहेज़ प्रथा एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया|

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 21 से अधिक ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपने संस्था के माध्यम से या व्यक्तिगत तौर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विगत कई वर्षों से दबे-कुचले, शोषितों, पीड़ितों एवं जरूरतमंद लोगों को मदद पहुँचाने की दिशा में निःस्वार्थ भाव से पूरी तन्मयता के साथ जुटी हैं| महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस नारी जागरण सह संगोष्ठी कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, गीत, संगीत प्रस्तुत कर अपने अंदर की प्रतिभा को लोगों के सामने प्रदर्शित किया|  इसके अलावे महिलाओं को उनके अधिकारों कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति भी सजग होकर समाज को आगे बढाने के प्रति अवेयर किया गया।
        इस अवसर पर गोल्ड जिम की डायरेक्टर अनुपमा कश्यप, अर्पणा भारती, पुष्पा  सिंह, नम्रता नाथ, नीलिमा सिंह, सरोज सिंह, चंदा गुप्ता, वाहिदा अहमद, देवयानी सिंह, सुनीता शाह, रागिनी राजन सहित अन्य कई सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत महिलायें मौजूद थी|

 

 

 


Create Account



Log In Your Account