शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा का दावा, जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव में राजग प्रत्याशी अभिराम शर्मा की जीत तय

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

जहानाबाद: बिहार विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर आज थम गया| चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तमाम राजनैतिक दलों ने पूरी ताकत झोकते हुए अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को गोलबंद करने के लिए जनसम्पर्क कर वोट देने का आग्रह किया| जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव में राजग प्रत्याशी अभिराम शर्मा के पक्ष में जेडीयू नेता व शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने दर्जनों गाँव का भ्रमण कर लोगों से अभिराम शर्मा को वोट देनें की अपील की|

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन धनगामा गाँव के जेडीयू नेता रामजी कुशवाहा के आवास पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने राजग प्रत्याशी अभिराम शर्मा की जीत का दावा किया| उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अनवरत बिहार में न्याय के साथ विकास का काम जारी है जिससे हर धर्म-समुदाय के लोग संतुष्ट है| ऐसे में अभिराम के पक्ष में जनता गोलबंद है| कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि सामाजिक सुधार को लेकर चल रहे कार्यक्रमों एवं विकासात्मक नीतियों के कारण एनडीए की लहर चल रही है| उन्होंने कहा कि जहानाबाद सहित बिहार विधानसभा उपचुनाव के तीनों सीटों पर जनता के समर्थन से एनडीए प्रत्याशी की जीत तय है|

बैठक में राज्य खाध आयोग के सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, नंद किशोर कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह दांगी, युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, रामेश्वर महतो, कुंडल वर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, पम्मू कुशवाहा एवं श्रीमती मृदुला राय, मुखिया प्रमिला कुशवाहा समेत कई जेडीयू कार्यकर्ता मौजूद थे|


Create Account



Log In Your Account