प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की 9वीं सबसे ताकतवर शख्सियत: फोर्ब्स

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

फोर्ब्स की ताजा जारी सबसे ताकतवार शख्सियतों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के टॉप 10 ताकतवर शख्सियतों में से एक हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीछे छोड़कर पहली बार टॉप यानि पहले नंबर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। फोर्ब्स ने मोदी के नोटबंदी के फैसले को भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

फोर्ब्स के मुताबिक, "धरती पर करीब साढ़े सात अरब लोग रहते हैं, लेकिन इन 75 पुरुषों और महिलाओं ने दुनिया को बदलने में अपना अहम योगदान दिया। हमारी सालाना घोषित होने वाली दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की सूची बताती है कि हर दस करोड़ लोगों से एक शख्स सामने आया।" फोर्ब्स ने मोदी के लिए कहा, "दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में मोदी सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। उन्होंने नवंबर 2016 में दो बड़े नोटों (500 और 1000) को बंद का जो फैसला लिया, उसे मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार खत्म करने की बड़ी कोशिश कहा जा सकता है।" "बीते सालों में वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद वैश्विक नेता बनकर सामने आए हैं। क्लाइमेट चेंज से निपटने के दुनिया के प्रयासों में मोदी का भी अहम योगदान रहा है।"


1. शी जिनपिंग (चीन के राष्ट्रपति)
2. व्लादिमीर पुतिन (रूस के राष्ट्रपति)
3. डोनाल्ड ट्रम्प (अमेरिकी राष्ट्रपति)
4. एंजेला मर्केल (जर्मन चांसलर)

फोर्ब्स की लिस्ट में मोदी के बाद दूसरे भारतीय मुकेश अंबानी हैं। 32वें नंबर पर मौजूद अंबानी की नेट वर्थ 41.2 बिलियन डॉलर (2 लाख 78 हजार करोड़ रुपए) है। फोर्ब्स ने कहा, "अंबानी के 2016 में लॉन्च की गई जियो 4जी सर्विस ने देश के टेलीकॉम मार्केट में कीमतों की एक जंग छेड़ दी है। जियो ने अपनी मुफ्त घरेलू वॉयस कॉलिंग ऑफर के जरिए 16 करोड़ से ज्यादा जोड़े।" माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्या नडेला सूची में 40वें नंबर पर हैं।


Create Account



Log In Your Account