भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने भारत को किया गौरवांवित, टोक्यो पैरालिंपिक में जीता कांस्य

रिपोर्ट: सिद्धार्थ पाण्डेय

टोक्यो पैरालिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा को पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है| प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अवनि लेखरा के शानदार प्रदर्शन से पैरालंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 कम्पटीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता|

गौरतलब है कि इस कम्पटीशन का गोल्ड मेडल चीन की झांग कुईपिंग ने 457|9 अंक से खेलों के नये रिकार्ड के साथ हासिल किया| जबकि जर्मनी की नताशा हिल्ट्रोप ने 457|1 अंक से सिल्वर मेडल हासिल किया| एचएच1 राइफल कम्पटीशन में खिलाड़ियों के पैरों में विकार होता है जिसमें उनका पैर काटना पड़ा हो या फिर नीचे के अंग में पक्षाघात हो गया हो| इन खेलों में कुछ खिलाड़ी बैठकर जबकि कुछ खड़े होकर हिस्सा लेते हैं|

ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए गौरव का एक और क्षण| अवनि लेखरा के शानदार प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हूं| देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उन्हें बधाइयां| भविष्य के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं|’ 19 वर्षीय अवनि ने इससे पहले इतिहास रचते हुए आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में गोल्ड मेडल जीता था

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर अवनी लेखरा को बधाई दी| कोविंद ने लिखा, ‘अवनि लेखरा को कांस्य पदक जीतने और पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर बधाई| इतनी कम उम्र में यह एक उत्कृष्ट उपलब्धि है| आपकी निरंतरता और सफल होने की प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है| भविष्य के लिए शुभकामनाएं|’

लोकसभा अध्यक्ष ने ओम बिरला ने अवनि लेखरा को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि है. राजस्थान की बेटी अवनि ने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा है. यह सफलता उनके निष्ठापूर्ण समर्पण एवं अद्भुत क्षमता की परिचायक है. 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, ‘टोक्यो पैरालिंपिक्स 2020 में 50 मीटर राइफल महिला निशानेबाजी में कांस्य पदक जीत कर, अपना दूसरा पदक हासिल करने पर अवनी लेखरा को हार्दिक बधाई| आपके सफल और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं|’


Create Account



Log In Your Account