बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह को मिलेगा खेल के क्षेत्र का प्रतिष्ठित "अर्जुन" पुरस्कार

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह  को खेल के क्षेत्र में देश का प्रतिष्ठित “अर्जुन” पुरस्कार के लिए चुना गया है| ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की डबल ट्रैप शूटिंग स्पर्धा मे श्रेयसी सिंह 12 वां स्वर्ण पदक जीत कर सुर्खियों में आयी थीं| उन्होंने महिला डबल ट्रैप स्पर्धा में 962 का स्कोर करते हुए भारत को इस आयोजन का 12वां स्वर्ण पदक दिलाया था| शूटर श्रेयसी ने प्रतियोगिता के आठवें दिन शूटिंग प्रतिस्पर्धा में भारत के लिये सोना जीता| श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप वर्ग में 96+2 का स्कोर करते हुए भारत को स्वर्ण दिलाया था| श्रेयसी भारत को कई प्रतियोगिताओं में मेडल दिला चुकी हैं| इस अंतरराष्ट्रीय शूटर को राष्ट्रपति भवन में 25 सितंबर को राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद अर्जुन पुरस्कार प्रदान करेंगे| 

उल्लेखनीय है कि श्रेयसी सिंह मूल रूप से बिहार के जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर की रहने वाली हैं। उनके पिता देश के जाने-माने राजनेता, समाजवादी चिंतक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कई बार बांका के सांसद रहे स्वर्गीय दिग्विजय सिंह थे। श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी भी बांका की सांसद रही हैं। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से स्नातक और तुगलकाबाद से शूटिंग का अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण लेनेवाली श्रेयसी सिंह की नजर अब ओलिंपिक गेम्स पर है| ओलिंपिक की शूटिंग स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना श्रेयसी सिंह का लक्ष्य है|

भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार के लिए उनका चयन किए जाने पर बांका- जमुई सहित पूरे बिहार में खुशी का माहौल है। बधाइयों का सिलसिला जारी है। श्रेयसी सिंह को उन 20 खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है, जिनके नामों की सिफारिश अर्जुन पुरस्कारों के लिए की गयी है। इन सिफारिशों को खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की सहमति मिल चुकी है। ज्ञात हो कि अर्जुन पुरस्कार के विजेताओं को पांच लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है। श्रेयसी कहती हैं कि अब मैं भले ही दिल्ली में रहती हूं पर दिल से बिहारी हूं।

 


Create Account



Log In Your Account