श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर पहली बार अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के घर पहुंची

रिपोर्ट: साभार

श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर पहली बार अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के घर पहुंची। उनके साथ पापा बोनी कपूर और वाइफ अंतरा मोतीवाला के साथ मोहित मारवाह भी थे। बता दें कि अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में बिजी है। वे शूटिंग से वक्त निकालकर हाल ही में मुंबई पहुंचे थे। अर्जुन के घर लौटने की खबर के बाद पापा बोनी दोनों बेटियों के साथ बेटे से मिलने पहुंचे।

श्रीदोवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर सारे गिले-शिकवे भूलाकर अपनी सौतेली बहनों को सपोर्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर वे शूटिंग तक छोड़कर मुंबई पहुंचे थे। इस दुख की घड़ी में उन्होंने जाह्नवी और खुशी को सहारा दिया था। अर्जुन ही नहीं उनकी बहन अंशुला भी जाह्नवी-खुशी को पूरा सपोर्ट कर रही हैं।


खबरों की मानें तो अर्जुन-अंशुला पापा बोनी कपूर के घर शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं। इसकी वजह ये कि वे उन्हें और दोनों बहनों को अकेला नहीं छोड़ना चाहते हैं। बता दें कि जब से बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी, अर्जुन अपनी बहन के साथ अलग रह रहे थे।


Create Account



Log In Your Account