बिहार एवं देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : ललन यादव

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

पटना : असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने बिहार एवं देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है| उन्होंने कहा की होली का पवित्र त्यौहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों का नया रंग लेकर आए, यही ईश्वर से कामना करते हैं| बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्यौहार अद्भुत है| रंगों का त्यौहार होली देश और समाज में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है| होली के दिन लोग आपसी मतभेद भूलकर एक-दुसरे के साथ खुशियां बांटते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं|

बिहारवासियों से अपील करते हुए ललन यादव ने कहा कि प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण कायम रहे, इसके लिए हम सबकों होली के इस पावन पर्व पर प्रण लेना चाहिए| प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए बिहार की समस्त जनता, जाति/धर्म/संप्रदाय से उपर उठकर काम करे| यही हमारी कामना और कोशिश है|


Create Account



Log In Your Account