शांतिपूर्ण तरीके से बिना हुडदंग मचाये होली अपने परिवार के बीच शान्ति से मनाएं : उपेन्द्र सहनी

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : रंगों का त्यौहार होली के पावन अवसर पर बिहार एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने कहा है कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्यौहार अद्भुत है| रंगों का त्यौहार होली देश और समाज में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का सन्देश देता है| उन्होंने कहा कि होली के दिन लोग आपसी मतभेद भूलकर एक-दुसरे के साथ खुशियां बांटते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं| होली का पवित्र त्यौहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों का नया रंग लेकर आए, यही ईश्वर से कामना करते हैं|

उपेन्द्र सहनी ने कहा कि बिहार में अमन-चैन, आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण कायम रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए| सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से बिना हुडदंग मचाये होली अपने परिवार के बीच शान्ति से मनाएं| उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार आपसी संबंधो को और भी प्रगाढ़ करने का त्यौहार है| प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए बिहार की समस्त जनता, जाति/धर्म/संप्रदाय से उपर उठकर काम करे| यही हमारी कामना और कोशिश है|


Create Account



Log In Your Account