रंगों का त्यौहार होली, आपसी संबंधो को प्रगाढ़ करने का पर्व है : मौलाना मुख्तार अली

रिपोर्ट: सुशांत पाठक

पटना : कांग्रेस नेता मौलना मुख्तार अली ने होली के पावन अवसर पर बिहार एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रंगों का यह त्यौहार अद्भुत है| यह पर्व देशवासियों में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का सन्देश देता है| उन्होंने कहा कि होली के दिन लोग आपसी मतभेद भूलकर एक-दुसरे के साथ खुशियां बांटते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं| होली का पवित्र त्यौहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों का नया रंग लेकर आए, यही ईश्वर से कामना करते हैं|

मौलाना मुख्तार अली ने कहा कि होली के अवसर पर हम सभी को चाहिए कि हम अपने किसी भी प्रकार के मनमुटाव को भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाएं| बिहार में अमन-चैन, आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण कायम रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए| उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार आपसी संबंधो को और भी प्रगाढ़ करने का त्यौहार है| प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए बिहार की समस्त जनता, जाति/धर्म/संप्रदाय से उपर उठकर काम करे| यही हमारी कामना और कोशिश है|


Create Account



Log In Your Account