भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ट्विट पर JDU-BJP के बीच बढ़ी तल्खी

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा इफ्तार पार्टी को लेकर की गयी ट्विट पर बिहार में एक बार फिर सियासी घमासान मचा हुआ है| चुनाव के बाद गिरिराज सिंह एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं|

दरअसल, गिरिराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इफ्तार पार्टी में लिए गये तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखाहै कि  ''कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फोटो आते? अपने कर्म-धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावा में आगे रहते है?''  इन तस्वीरों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी नेता सुशील मोदी, जीतनराम मांझी, रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान एक साथ इफ्तार पार्टी में दिखाई दे रहे हैं| गिरिराज सिंह के इस ट्विट के बाद जदयू नेताओं ने गिरिराज सिंह पर चौतरफा हमला कर उन्हें अपने हद में रहने की हिदायत दी है|

जदयू नेता व मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि यह धर्मनिरपेक्ष देश संविधान से चलता है और बिहार में सभी धर्मो का सम्मान होता है। हर व्यक्ति को धार्मिक स्वतंत्रता मिली हुई है। हमारा भाव सहिष्णुता, करुणा और दया है। 

जदयू नेता व नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने गिरिराज सिंह के ट्विट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि  'गिरिराज के बयान को हम प्रमुखता से नहीं लेते हैं। जब समय था तो हम भी उनसे मिलने जाते थे। आज वो 4 लाख वोट से जीत क्या गए? नई भाषा बोल रहे हैं।

जदयू नेता श्याम रजक ने 'गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है काम करने के लिए इसलिए ब्यान देकर सुर्ख़ियों में बने रहने की बजाय काम करें तो बेहतर होगा| सिर्फ बयान देकर चेहरा ना चमकाएं।

 


Create Account



Log In Your Account