मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धमदाहा (पूर्णिया) की जनसभा में कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव है

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धमदाहा (पूर्णिया) में कहा कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है| उन्होंने कहा कि आज चुनाव का आखिरी दिन है और सात तारीख को तीसरे (अंतिम) चरण का मतदान होना है| यह मेरा अंतिम चुनाव है इसलिए अंत भला तो सब भला| बिहार में तीसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के मतदाता मतदान करेंगे|

नीतीश कुमार के राजनैतिक जीवन को देखा जाए तो साल 1977 में उन्होंने नालंदा के हरनौत से पहला चुनाव लड़ा था| उसके बाद यहां से चार बार चुनाव लड़े जिसमें उन्हें 1977 और 1980 में हार मिली, जबकि 1985 और 1995 के चुनाव में वो विजयी हुए| साल 2004 में अपना आखिरी चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें नालंदा से जीत हासिल हुई थी| उसके बाद से नीतीश कुमार ने कोई चुनाव नहीं लड़ा| वे अब तक 6 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं| नालंदा से सांसद रहे नीतीश कुमार नवंबर 2005 में NDA के प्रदेश में सत्ता में आने पर सांसद पद से इस्तीफा देकर वे मुख्यमंत्री बने| बिहार विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण की|

 


Create Account



Log In Your Account