150 से अधिक सीटों पर विजय पताका लहराकर प्रचंड बहुमत से बनेगी तेजस्वी सरकार : देवेन्द्र सिंह यादव

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : बिहार समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव ने एक्जिट पोल से भी बेहतर चुनावी नतीजा आने का दावा किया है| उन्होंने कहा कि 10 नवम्बर को 150 से अधिक सीटों पर विजय पताका लहराकर प्रचंड बहुमत के साथ तेजस्वी सरकार बननी तय है| उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जनता की अनदेखी, अपने अहंकार और भाजपा की साजिश के शिकार हो गये हैं नीतीश कुमार| 

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर एग्जिट पोल सार्वजनिक होने के बाद बिहार में तेजस्‍वी यादव के नेतृत्व में नई सरकार बन सकती है। कुछ को छोड़कर अधिकांश सर्वे एजेंसियो के एग्जिट पोल में महागठबंधन को प्रचंड बहुमत हासिल होता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन क्‍लीन स्‍वीप कर रहा है|

श्री यादव ने कहा कि एक्जिट पोल महागठबंधन को जितनी सीटें दे रहा है हमें उससे कहीं ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं। पूरे बिहार में परिवर्तन की लहर थी| बिहार की जनता ने इस बदलाव के लिए महागठबंधन पर भरोसा जताया है। 10 नवंबर को चुनाव के रिजल्ट आने के साथ ही एक्जिट पोल के रुझान भी पीछे छूट जाएंगे।


Create Account



Log In Your Account