नीतीश कुमार के अगुवाई वाले NDA ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर लहराया विजय पताका

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को पीछे छोड़ते हुए नीतीश कुमार के अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर विजय पताका लहराकर बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है| इस बार के चुनाव में हुए कांटे के मुकाबले में महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में सीएम पद को लेकर कोई सवाल या शंका नही है नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के कई शीर्ष नेता यह पहले ही साफ़ कर चुके हैं| ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी तरह का कोई सवाल कार्यकर्ताओं के मन में नहीं है। 

इस बार के चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहा राष्ट्रीय जनता दल 75 सीटें हासिल करके सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। करीब 16 घंटे चली मतों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी 74 सीटों के साथ दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। साल 2015 में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और जदयू को 71 सीटों के मुकाबले इस बार 43 सीटें ही हासिल हुई है| कांग्रेस को वर्ष 2015 में 27 सीटें मिली थी जबकि इस बार उसे 19 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।


Create Account



Log In Your Account