सपा (बिहार) के नेताओं ने केक काटकर मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्मदिन को संघर्ष दिवस के रूप में किया सेलिब्रेट

रिपोर्ट: शीलनिधि

पटना : समाजवादी पार्टी (बिहार) के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह यादव ने सपा संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं।

जन्मदिन के मौके पर सपा (बिहार) प्रदेश कार्यालय में केक काटकर देवेंद्र सिंह यादव सहित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की।

देवेंद्र सिंह यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को 82 वें जन्मदिन की बधाई देते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में ईवीएम के जरिये लोकतंत्र की लूट हुई है। 

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने लिखा मुलायम सिंह यादव जी से बात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वह हमारे देश के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास पर जोर देते हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह का जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। किसान परिवार में जन्मे मुलायम के पांच भाई-बहन हैं। पिता सुधर सिंह यादव उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे लेकिन पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु नत्थूसिंह को मैनपुरी में की एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के बाद उन्होंने नत्थू सिंह के ही विधानसभा क्षेत्र जसवन्त नगर से राजनीतिक सफर शुरू किया था। राजनीति में आने से पहले मुलायम कुछ दिनों तक इन्टर कॉलेज में टीचिंग भी कर चुके हैं। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव 27 वर्ष की उम्र में पहली बार 1966 में जसवंतनगर (इटावा) से विधायक चुने गए थे। वह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे। सोशलिस्ट पार्टी, लोकदल और जनता दल में रहे मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। 


Create Account



Log In Your Account