सलमान की 'भारत' ने पहले दिन 42.30 करोड़ की कमाई कर तोड़े 6 र‍िकॉर्ड

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

5 जून को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने पहले ही दिन 42|30 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई कर यह साबित कर दिया है कि वाकई बॉक्स ऑफिस के सुल्तान सलमान खान ही है| ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के साथ कई नए रिकॉर्ड भी बना लिए हैं|

सलमान संग कटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं| एक बार फिर भारत में जब ये जोड़ी आई तो सलमान खान के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं रही| दोनों की जोड़ी फैंस की पसंदीदा होने के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली भी रही है| पहले दिन की कमाई के साथ भारत सलमान खान, कटरीना कैफ और अली अब्बास जफर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है| इसके पहले सलमान-कटरीना की टाइगर जिन्दा है के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था|

भारत साल 2019 की सबसे बड़ी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है| पहले नंबर पर हॉलीवुड फिल्म एंवेजर्स एंडगेम का कब्जा बना हुआ है| एवेंजर्स एंडगेम ने पहले दिन 53 करोड़ की कमाई की थी| हालांकि एंडगेम को भारत में चार भाषाओं में रिलीज किया गया था|

सलमान खान के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म प्रेम रतन धन पायो थी| फिल्म ने 40.35 करोड़ की कमाई की थी| सलमान की भारत ने 42.30  करोड़ की कमाई के साथ करियर में नया रिकॉर्ड  जोड़ दिया है|


Create Account



Log In Your Account