30 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म 'साहो' को देखते हुए कई फिल्मों की रिलीज पर लगी विराम

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

प्रभास और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साहो' के 30 अगस्त को रिलीज होने से पहले ही लोग इसके चहेते की संख्या बढ़ती जा रही है| ऐसे में कई फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीज को टाल दिया है| 30 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रभास की एक्शन एंटरटेनर फिल्म साहो रिलीज होगी| मूवी में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी| साहो से श्रद्धा तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं| सुजीत के डायरेक्शन में बनी साहो 2019 की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है| इस पॉवर पैक्ड थ्रिलर फिल्म के लिए प्रभास-श्रद्धा कपूर को भारी भरकम फीस मिलने की चर्चा है|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास को फिल्म के लिए 100 करोड़ सैलरी मिली है| इसी के साथ प्रभास सबसे महंगे इंडियन एक्टर बन गए हैं| उन्होंने रजनीकांत, सलमान खान और शाहरुख खान को हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है| कहा ये भी जा रहा है कि प्रभास साहो के प्री-रिलीज बिजनेस का 50 फीसदी हिस्सा लेंगे| हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है| वहीं श्रद्धा कपूर की साउथ इंडस्ट्री में ये पहली फिल्म है| उन्हें भी मेकर्स भारी भरकम अमाउंट दे रहे हैं| साहो के लिए श्रद्धा कपूर को 7 करोड़ फीस दिए जाने की खबर है| इसी के साथ श्रद्धा ने हाईएस्ट पेड इंडियन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में जगह बना ली है| इस साल श्रद्धा की तीन फिल्में बैक टू बैक रिलीज हो रही हैं| इनमें साहो, छिछोरे, स्ट्रीट डांसर शामिल हैं|

साहो के दो गाने और टीजर रिलीज किए जा चुके हैं| मूवी में श्रद्धा कपूर पुलिस के रोल में दिखेंगी| फैंस को मूवी में प्रभास-श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री पसंद आ रही है| फिल्म में मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे भी अहम रोल में नजर आएंगे| पहले साहो को 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जाना था| लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को खिसका कर 30 अगस्त किया गया| साहो के VFX कमाल के हैं|

प्रभास ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया जिसमें लिखा है, "फिल्मों के सभी अभिनेताओं, निर्माताओं और निर्देशकों को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने 'साहो' की सुविधा के लिए अपनी रिलीज डेट को रिशेड्यूल किया है| टीम 'साहो' आप सभी का आभारी है और हम आपकी फिल्मों के लिए आपको शुभकामनाएं देते हैं|"

नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' पहले 30 अगस्त को रिलीज होने वाली थी जो अब 6 सितम्बर को रिलीज होगी| इसी तरह से राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म 'मेड इन चाइना' भी इसी तारीख को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस फिल्म के निर्माताओं ने भी अपनी इस योजना में बदलाव किया है हालांकि इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है|


Create Account



Log In Your Account